गुलाब के फूल की तरह गुलाबी, सॉफ्ट लिप्स (होंठ) हर औरत चाहती है| पिंक लिप्स लड़कियों और महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाते है| वैसे गहरे रंग वाली महिलाओं को ये समस्या ज्यादा होती है| पिंक लिप्स के लिए कई महिलाएं डॉक्टर के पास जाकर अपना ट्रीटमेंट भी कराती है, जिससे वे पिंक लिप्स तो पा लेती है, लेकिन ये ट्रीटमेंट उनके स्वास्थ पर असर करता है| ये ट्रीटमेंट में अच्छे खासे पैसे खर्च होते है जो हर किसी के बस की बात नहीं होती है| हम आपको डार्क लिप्स को लाइट करने के तरीके बताएँगे, जो आप घर पर आसानी से कर सकते है| गुलाब की तरह गुलाबी लिप्स हर किसी की चाह होती है, इससे खूबसूरती भी बढती है| आप मेरे द्वारा बताये गए डार्क लिप्स को लाइट करने के तरीके रेगुलर करें, जिससे आपको जल्दी और बेहतर परिणाम मिलेगा|

काले होंठों को गुलाबी करने के 20 घरेलु उपाय :

  1. नीम्बू  – नीम्बू में ब्लीच करने की प्रवर्ती होती है, इसमें उपयोग से स्किन का कलर भी हल्का होता है| नीम्बू को लिप्स पर लगाने से वो इनका रंग हल्का करता है साथ ही काले स्पॉट को भी हटाता है| मैं आपको नीम्बू के 5 तरीके बताउंगी जिससे आप अपने डार्क लिप्स लाइट कर सकते है| एक कटोरी में 1 चम्मच ताजा नीम्बू का रस लें| इस रस को रात को सोने से पहले अपने लिप्स पर लगाए।
  2. नीम्बू और शक्कर – नीम्बू का एक पतला स्लाइस करें, अब उसमे शक्कर लगायें| अब इस स्लाइस को अपने लिप्स पर रखे और मसाज करें| इससे आपके लिप्स ब्लीच होंगें| कुछ हफ्ते तक लगातार इस प्रक्रिया को करें, आपके लिप्स पिंक, सॉफ्ट और स्मूथ हो जायेंगें|
  3. ग्लीसरीन, शहद और नीम्बू का रस – तीनों की सामान मात्रा लें और मिलाएं| रात को सोने से पहले इस मिक्सचर से लिप्स की मसाज करें| रात भर छोड़ दें अगले दिन सुबह धो लें| इस प्रक्रिया को कुछ दिन करते रहें जिससे आपको बेहरत परिणाम मिलेगा|
  4. बादाम तेल और नीम्बूसामान मात्रा में दोनों को मिलाएं| अब इसे अपने लिप्स पर लगायें और कुछ देर तक मसाज करें| 30
  5. नीम्बू और शहद – 4 चम्मच नीम्बू के रस को 2 चम्मच शहद के साथ मिलाएं| लिप्स पर लगाकर 5 मिनट मसाज करें| रोज करने से आपके लिप्स जल्दी पिंक होंगें|
  6. ककड़ी (खीरा) का उपयोग – ककड़ी हमारे चेहरे के रंग को हल्का करता है| इसका रोज इस्तेमाल करने से फेस और लिप्स का कलर लाइट हो जाता है| यह हमारे लिप्स की ड्रायनेस को भी कम करता है| ककड़ी के एक स्लाइस को लेकर अपने लिप्स पर 5 मिनट तक मसाज करें| रोज इस प्रक्रिया को करें| ककड़ी के रस को लगाकर भी आप लिप्स लाइट कर सकते है|
  7. टमाटर और मलाई का उपयोग – टमाटर एक astrigent की तरह कार्य करता है, वहीँ मलाई स्किन के लिए moisturizer का कार्य करती है| ये दोनों मिलकर हमारे लिप्स को पिंक बनाते है| ½ tbsp टमाटर पल्प, ½ tbsp मलाई को अच्छे से मिलाएं| लिप-s पर इससे कुछ देर मसाज करें और 15 min के बाद धो लें| अच्छे परिणाम के लिए रोज इस प्रक्रिया को करें |
  8. चुकंदर – चुकंदर में आयरन होता है, जिसे खाने से हमारे शरीर  में खून बढ़ता है| चुकंदर गहरे लाल रंग का होता है, जिसे छुने मात्र से हमारे हाथ लाल हो जाते है|  चुकंदर का एक स्लाइस लें और इस से अपने लिप्स पर 5 मिनट के लिए मसाज करें| कुछ दिन लगातार ये प्रक्रिया करने से हमको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे|
  9. ओलिव आयल का उपयोग – ओलिव आयल भी बहुत अच्छा तरीका होता है लिप्स को lighten करने का| इसमें moisturizer property होती है, जिससे लिप्स सॉफ्ट और पिंक हो जाते है| ओलिव आयल को 3 तरह से उपयोग कर सकते है| ओलिव आयल की कुछ बूंदे हाथ में लें और रात को सोने से पहले इससे अपने लिप्स की मसाज करें| इस प्रक्रिया को रोज लगातार करने से आप बहुत अच्छे परिणाम बहुत जल्द पा सकते है| ½ चम्मच शक्कर में कुछ बूंदे शक्कर की मिलाएं| यह लिप्स के लिए स्क्रब का काम करेगा| हाथों से लिप्स की मसाज करें, थोड़ी देर बाद पानी से साफ कर लें| 1-2 हफ्ते तक लगातार करने से आप पाएंगे सॉफ्ट पिंक लिप्स| 
  10. ½ चम्मच लाइम essensial आयल ले, उसमे 4 tbsp ओलिव आयल मिलाएं| अब इस मिक्सचर की एक मोटी लेयर अपने लिप्स पर लगायें| 30-45 min तक इसे लगे रहने दें| फिर ठन्डे पानी से इसे साफ़ कर लें| हफ्ते भर लगातार करने से आपको बहुत जल्दी और अच्छे परिणाम मिलेंगे|
  11. शुगर स्क्रब  – शुगर एक बहुत अच्छा स्क्रब होता है, जो डेड स्किन निकालने में मदद करता है| ये शुगर स्क्रब आपके लिप्स के डार्क कलर को लाइट करेगा और वहां जमी हुई डेड स्किन निकाल देगा| 2 तरीके से आप शुगर स्क्रब इस्तेमाल कर सकते है| 3 चम्मच शक्कर और 2 चम्मच ओलिव आयल या बटर को अच्छे से मिलाएं| अब इसे लिप्स पर लगायें और हल्के हाथ से अपने लिप्स को 1-2 min तक स्क्रब करें| हफ्ते में 2-3 बार इस प्रक्रिया को करें और पायें पिंक सॉफ्ट लिप्स| एक बार आपके लिप्स लाइट हो जाएँ, उसके बाद आप अपने लिप्स का कलर बनाये रखने के लिए इसे हफ्ते में 1 बार जरुर करें| 1 चम्मच शहद में ½ चम्मच शक्कर मिलाएं| इससे लिप्स की 1-2 min तक मसाज करें| इस प्रक्रिया को रोज करें|
  12. शहद  – शहद बहुत अच्छा moisturizer होता है| अगर शहद का रोज इस्तेमाल किया जाये तो हमारे लिप्स, स्किन सॉफ्ट और glowing हो जाती है| शहद का उपयोग कर आप अपने लिप्स को lighten कर सकती है| रात को सोने से पहले शहद की कुछ बूंदे लें और इससे 1-2 min तक अपने लिप्स की मसाज करें| रात भर ऐसे ही रहने दें, अगले दिन इसे पानी से साफ कर लें| रोज रात को इस प्रक्रिया को दुहरायें| 
  13. ½ चम्मच शहद, ½ चम्मच दही और ½ चम्मच बेसन को अच्छे से मिलाएं| इससे अपने लिप्स की मसाज करें| और 30-45 तक इसे छोड़ दें| अब पानी से साफ कर लें| रोज इस प्रक्रिया को दुहरायें| 
  14. ½ चम्मच शहद में 1 चम्मच हल्दी मिलाएं| इस मिक्सचर को लिप बाम की तरह लगायें| कुछ देर बाद पानी से इसे साफ़ कर लें| रोज इसे करने से आपको लिप्स का नेचुरल कलर मिलेगा|
  15. ½ चम्मच शहद में 1 चम्मच दूध मिलाएं| इसे लिप्स पर लगायें और 30-45 min तक लगे रहने दें| अब पानी से इसे साफ़ कर लें| रोज इसे करें|
  16. हल्दी – इस स्क्रब से आपके लिप्स की डेड स्किन निकल जाएगी और आपके लिप्स सुंदर सॉफ्ट हो जायेंगे| हम इस स्क्रब में हल्दी का उपयोग करेंगे| हल्दी anticeptic होती है, जो लिप्स पर लगाने से डेड स्किन निकलता है और कटे हुए लिप्स को भी ठीक कर देता है| एक कटोरी में 2 चम्मच दूध लें उसमे 1 चम्मच हल्दी मिलाएं| अब इस मिक्सचर को 1 सॉफ्ट टूथब्रश की मदद से अपने लिप्स पर लगायें| 2-3 min तक इससे मसाज करें| अब पानी से साफ करें फिर लिप बाम लगायें| रोज ऐसा करने से जल्दी परिणाम मिलेंगे|
  17. गुलाब – गुलाब सुन्दरता का पर्याय है| ये इतना सुंदर और सॉफ्ट होता है कि हर कोई इसे छुना चाह्ता है| गुलाब में 3 properties होती है ये स्मूथ, ठंडा और moisturizer होता है| गुलाब जल और शहद की कुछ बूंदे मिलाएं| इसे लिप बाम की तरह दिन में कई बार अपने लिप्स पर लगायें|
  18. एक कटोरी में गुलाब की कुछ पंखुड़ी लें, उसमे शहद और मलाई मिलाएं| इसे लिप्स पर लगायें और मसाज करें| हफ्ते में 2-3 बार इसे करें|
  19. गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को दूध में 1 घंटे तक भिगो कर रखें| अब इसे अच्छे से मसल लें और इसमें शहद मिलाएं| इससे लिप्स की मसाज करें और 15 min बाद धो लें| रोज इसे दिन में 2 बार करें|
  20. सरसों का तेल – सरसों और नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं और इससे अपने लिप्स ली मसाज करें| अब कॉटन से इसे साफ करें| रोज ऐसा करें और पायें चमकते लिप्स|