• शरीर पर तिल व मस्से होना आम बात होती है, शरीर के किसी भी अंग पर उभर आते हैं और फिर कभी भी गायब हो जाते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कई बार एक मामूली तिल भी आपके लिए जानलेवा हो सकता है। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर बार आपके शरीर पर उभरने वाली चीज़ तिल ही नहीं होती बल्कि कई बार ये तिल या मस्सा एक तरह का कैंसर भी हो सकता है।
  • जानकारी के मुताबित कई स्टडीज़ में ये पाया गया है कि तिल के अंदर के सेल्स में बदलाव होते हैं और वे मेलानोमा सेल्स में तब्दील हो जाते हैं, जो कि आगे चलकर मेलानोमा कैंसर का रुप ले लेता है। जो कि एक तरह का स्किन कैंसर होता है। आकड़ों की माने तो इस तरह के कैंसर के कारण हर साल अमेरिका में 10,130 लोगों की मौत हो जाती है।
  • हालांकि, सभी तिल कैंसर नहीं होते मगर जो तिल कैंसर का कारण बन सकते हैं हमें आम तौर पर उसकी भी जानकारी नहीं होती या फिर यूं कहे कि हम उसे पहचान नहीं पाते।

कैंसर होने की वजह :

  • UV Rays
  • सनबर्न और अत्यधिक सनटेन
  • कपड़े के मटेरियल से या फिर जेनेटिक हिस्ट्री।

केसा होता है रंग :

  • आमतौर पर तिल काले रंग का होता है, लेकिन यदि आपको आपके तिल में मल्टीकलर नज़र आ रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। इसके अलावा यदि आपको आधा तिल किसी और रंग का और आधा किसी और रंग में नज़र आ रहा है तो भी ये आपके लिए चिंता की बात है क्योंकि एक आम तिल एक ही रंग का होता है।

साइज :

  • एक नॉर्मल तिल 1-5 मिलिमिटर तक का होता है, लेकिन यदि आपका तिल इससे बड़ा है तो आपको तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

साइज का बदलना :

  • आमतौर पर एक तिल का साइज़ हमेशा एक जैसी ही होता है, लेकिन यदि वो कैंसर सेल है तो उसका साइज़ बढ़ता जाएगा। और साथ ही उसके आस-पास या फिर बिच में दरार भी आने लगेगी।