• मानव शरीर में कई तरह के निशान पाए जाते है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार हर निशान में एक अलग मतलब समहित होता है। इंसान के माथे की रेखाओ से लेकर हाथ की रेखाओ तक, शरीर के तिल एवं यहाँ तक की आपके नाखून भी आपके चरित्र एवं जीवन से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं। ये सभी निशान आपके आने वाले भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। 
  • आप इनके द्वारा आपने व्यवहार का कारण और होने वाली घटनाओ के बारे में जान सकते हैं। आपने अक्सर देखा होगा की तस्वीर में दिखाए गए नाखून की तरह कुछ लोगो के हाथो में भी आधा चन्द्रमा बना होता है पर आप में से कुछ लोगो को ही इसका मतलब पता होगा।  आज हम आपको हाथ के नाख़ूने में बने इस आधे चन्द्रमा के बारे में बताएँगे की इसका होना आपके जीवन के बारे में क्या संकेत देता है।

नाख़ूने में बने आधे चन्द्रमा के 3 कारण

  1. जिन लोगो के नाखूनों में आधा चन्द्रमा बना होता है, ऐसे लोग विपत्तियों से सदा घिरे रहते हैं। इनके जीवन में शान्ति बेहद मुश्किल से आती है। धनाढ्य रहने के बावजूद ऐसे लोगो का जीवन बेहद मुश्किलों से गुजरता है। 
  2. ऐसे लोग दिल के बेहद साफ़ और सबकी मदद करने वाले होते हैं परन्तु ऐसे लोगो का दुसरे लोग केवल फायदा उठाते हैं। 
  3. वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो ऐसे लोगो का वैवाहिक जीवन कभी अनुकूल नहीं रहता हैं। इन्हे परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

अगर आपके अंगूठे के नाख़ून पर है आधा चाँद तो, ये है इसका वैज्ञानिक मतलब, जानिए 

  • अगर हम अपने शारीरिक अंगों को ध्यान से देखें तो अचम्भा होता है की कुदरत ने कितनी कमाल की चीज बनायीं है। हमारी त्वचा पर बने रोमछिद्र, हाथ पैरों के नाखून, हाथों पर बनी टेढ़ी मेढ़ी लकीरें हमारे इन अंगों को पूरा करती है लेकिन ये चीजें यूँ ही नहीं बनती हर किसी का एक मतलब है. जैसे त्वचा के ऊपर बने रोमछिद्र, अगर ये न हों तो हमारी त्वचा सांस कैसे लेगी। त्वचा जब सांस लेती है तो इन रोमछिद्रों की वजह से ही लेती है. यदि ये बंद हो जाएँ तो त्वचा बेरंग हो जाती है। तो आज की इस पोस्ट में हम आपको नाखूनों के बारे में बताने जा रहे हैं. आज हम इन पर बने निशानों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

अंगूठे के नाख़ून पर है आधा चाँद होने का मतलब :

  • नाखूनों में एक चीज देखने को मिलती है वो है अर्ध चंद्राकार। तो दोस्तों ये क्यों होता है और इसका मतलब साइंस ने ये बताया है की अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे पर ये आधा चाँद दिखता है तो ये उस व्यक्ति के स्वास्थय के बारे में बताता है की वो कितना स्वस्थ है। और अगर ये निशान किसी के अंगूठे पर न हो तो समझो वो इंसान बहुत कमजोर होगा और उसकी पाचन शक्ति भी कमजोर होगी। तो ये निशान हमे बताता है की आप कितने तंदरुस्त हैं। ये निशान सफ़ेद रंग का नहीं होता लेकिन नाखूनों की वजह से ये सफेद दिखता है। और अगर किसी को नाखून पर चोट लग जाने से ये निशान भी टूट जाए तो दोबारा नाखून आने की सम्भावना भी कम हो जाती है।