वैसे तो मच्छर हम सभी को परेशान करते हैं। लेकिन आपने कभी ना कभी नोटिस किया होगा। चार या पांच लोगों के बीच बैठे किसी एक व्यक्ति को मच्छर ज्यादा काटते हैं और बाकियों को कम। क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकता है।
दरअसल ये मच्छर कुछ खास ब्लड् ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा काटते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी तथ्य के बारे में बताएंगे कि आखिर क्यों ये मच्छर कुछ विशेष ब्लड् ग्रुप वाले व्यक्तियों की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं।
शायद आप जानते होंगे कि नर मच्छर फूलों के रस से जीवित रहते हैं। वहीं मादा मच्छर जीवों का ब्लड् पीकर जिंदा रहती हैं। क्योंकि जीवों के ब्लड् में उपस्थित प्रोटीन से उन्हें अंड उत्पादन करने में सहायता मिलती है।

  • अब सवाल ये है कि आखिर वो कौन सा ब्लड् ग्रुप है, जो मादा मच्छरों को अत्याधिक आकर्षित करता है। तो हम आपको बता दें कि वह ब्लड् ग्रुप है O ब्लड ग्रुप। जी हाँँ, इस ब्लड् ग्रुप में मौजूद प्रोटीन काफी सेंसिटिव होता है और इसे मादा मच्छर काफी दूर से हीं पहचान लेते हैं।
  • यही कारण है कि अगर पांच लोगों के बीच कोई ओ ब्लड् ग्रुप वाला व्यक्ति बैठा हो तो ज्यादातर मच्छर उसे हीं काटते हैं। इसके अलावा ब्लड् ग्रुप A और B मीडियम क्लास में आते हैं। मतलब यह कि ओ ब्लड् ग्रुप के बाद इन्हीं दो ग्रुप वाले लोगों का नंबर आता है।

अब आप भी बताएं क्या आपको भी ज्यादातर मच्छर काटते हैं और क्या आपका ब्लड् ग्रुप इनमें से कोई एक है।