• हमारे बाल हमारी पर्सनैलिटी की शान होते हैं। हमारी पर्सनालिटी को संवारने में बालों की कितनी अहमियत है यह बताने वाली बात नहीं है। क्योंकि यह सभी जानते हैं। लेकिन हमारे बालों के लिए सबसे बड़ी समस्या है हेयर फॉल अर्थात बालों का झड़ना। आज के इस आर्टिकल में हम एक ऐसी नेचुरल रेमेडी के बारे में बताएंगे जो हमारे बालों को झड़ने से रोक सकती है।
  • दोस्तों हम जिस घरेलू होम रेमेडी की बात करने वाले हैं, उसका इस्तेमाल लगभग सबके घर पर होता है लेकिन अधिकतर लोगों को यह पता नहीं है कि उस चीज का इस्तेमाल हम बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • जी हां दोस्तों वह घरेलू नुस्खा है प्याज़ का रस। हम आपको बता दें कि भले ही हम प्याज का इस्तेमाल सब्जी के तौर पर करते हैं। लेकिन इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स और पोषक तत्व झड़ते बालों को रोकने के लिए भी बेहद असरदार साबित होते हैं। इसमें मौजूद सल्फर कंटेंट झड़ते बालों के लिए काफी लाभकारी है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि प्याज के रस में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण हमारे स्कैल्प की भी सफाई कर देता है। इससे झड़ते बालों में काफी राहत होती है।
  • इसे इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है। बस ग्राइंडर में एक प्यास को पीस लें और उस के रस को निचोड़ कर बालों की जड़ों में लगाएं। लगभग आधे घंटे तक रखने के बाद इसे अच्छी तरह धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करते रहने पर लगभग 1 हफ्ते में ही आपको इसका अच्छा परिणाम दिखने लगेगा। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इसे हर कोई इस्तेमाल कर सकता है।
  • प्याज के रस के अलावा हम बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल तेल, पिसी हुई मेथी का लेप और आंवले के रस आदि का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इन सब का इस्तेमाल भी सुरक्षित है।