• सर्दियां दस्तक दे चुकी है और इसके साथ ही सर्दी,ज़ुकाम और जोड़ो में दर्द जैसी समस्याएं भी दस्तक दे चुकी है। इन सब बीमारियों से बचने के लिए हमे खुद का विशेष ख्याल रखना पड़ेगा। ऐसे में ख़जूर का सेवन करना हमारे लिए काफी फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। लगातार 7 दिनों तक खा लीजिए सिर्फ़ 2 खजूर तो आपको नीचे बताए जा रहे फ़ायदे महसूस होने लगेंगे। आइये ख़जूर के ऐसे ही कुछ और फ़ायदों के बारे में जानते है।

खजूर के 9 अद्भुत फ़ायदे :

  1. कब्ज़ की समस्या खत्म करे : दूध में खजूर डाल कर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। इसके इलावा खजूर में आयरन होता है, जो हमें अनीमिया जैसी बीमारी से दूर रहने में सहायता करता है।दूध और खजूर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। जिससे हड्डिया मजबूत होती है और साथ ही जोड़ो के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
  2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये : सर्दियों में हर रोज खजूर का सेवन करना इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद ग्लूकोज औप फ्रक्टोज़ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं और बीमारियों से शरीर को लड़ने की ताकत देते है।
  3. शरीर की ऊर्जा बढ़ाये : ख़जूर खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।इसमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा शरीर में तात्कालिक ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद करता है।
  4. आयरन की कमी पूरी करे : ख़जूर में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है।जो लोग अधिक थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, उनमें आयरन की कमी होती है। अतः उन्हें दिन में 3 से 4 खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए।
  5. हड्डियों को मजबूत बनाये : खजूर में मौजूद सेलीनियम, मैगनीज, कॉपर जैसे मिनरल्स हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अतः ख़जूर के सेवन से आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते है तथा जोड़ो के दर्द से भी छुटकारा पा सकते है।
  6. संक्रमण से बचाये : आजकल के प्रदूषण-युक्त वातावरण में बाहर निकलने पर हमें बहुत से धूल, कीटाणुओं का सामना करना पड़ता है। जिससे हमारा शरीर संक्रमित हों जाता है।यह संक्रमण शरीर में फैलकर कई बीमारियों को जन्म देता है। लेकिन जो लोग रोजाना खजूर खाते हैं, वो इस संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित रहते है
  7. कब्ज़ से राहत दिलाये : ख़जूर को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना बेहद फायदेमंद होता है। इससे कब्ज से राहत मिलती है। ख़जूर खाने से पेट आसानी से साफ होता है लगातार दो तीन दिन इसका इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
  8. पौरुष शक्ति बढ़ाये : खजूर को रातभर दूध में भिगोकर अगले दिन सुबह के वक्त खाने से पुरुषों में पौरुष शक्ति बढ़ती है। ख़ासकर बकरी के दूध में खजूर को भिगोकर खाने से पुरुषों को इसका ज्यादा फायदा मिलता है। बकरी का दूध ना मिले तो आप साधारण दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  9. वजन बढ़ाये : अगर आप भी शरीर से बहुत कमजोर या दुबले पतले है तो ख़जूर का सेवन करना शुरू कर दें।जो लोग शरीर से बेहद कमजोर या फिर बहुत दुबले-पतले हैं उन्हें दिन में कम से कम 3 खजूर खाना चाहिए। खजूर का मीठापन और इसमें मौजूद प्रोटीन की भारी मात्रा शरीर के वजन को बढ़ाने में बहुत मदद करता है।