1. मेष दैनिक राशिफल : आपके रोमांटिक जीवन में मजबूती आने की संभावना हैं। भूमि की खरीदी बिक्री में अच्छा मुनाफा होने की संभावना हैं। कार्यस्थल की राजनीती में विजय हासिल कर सकेंगें। आज के दिन आपको अपनी सेहत का खास रूप से ख्याल रखने की आवश्यकता है। आप अपने परिवार को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते है।
  2. वृष दैनिक राशिफल : लंबी दुरी की यात्रा पर जाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। आप में से कुछ लोग किसी आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास और बल भी ऊंचे रहेंगे जिससे आप किसी भी कार्य को कर सकेंगे। मांगलिक कामों में भी आपका खर्चा बढ़ सकता है।
  3. मिथुन दैनिक राशिफल : शिक्षा के क्षेत्र में कोई आपका उत्साह बढ़ा सकता हैं। खान-पान के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतें। स्वस्थ स्वास्थ्य का लाभ उठा सकेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।
  4. कर्क दैनिक राशिफल : व्यापारी कुछ बड़े सौदे करने में सफल रहेंगे। किसी परियोजना में व्यवस्तता के कारण आप बाकी कामों के लिए समय नही निकाल पाएंगे। आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा।
  5. सिंह दैनिक राशिफल : कार्यस्थल पर कोई आपको उकसाने की कोशिश कर सकता हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। स्टॉक में काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के योग हैं। अपना नजरिया हमेशा की तरह सकारात्मक बनाये रखें,स्थिति जल्दी ही बेहतर होगी।
  6. कन्या दैनिक राशिफल : आमदनी के बड़े स्त्रोतों के मिलने की संभावना हैं। जिसका आप पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। आज आपके हर कार्य में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ हैं। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं।
  7. तुला दैनिक राशिफल : बड़ी सफलता हासिल करने के लिए आप अपनी जी-जान लगा देंगे। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कारोबार में लाभ के साथ उन्नाति के अवसर हैं। व्यवसायिक सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी होगी। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे।
  8. वृश्चिक दैनिक राशिफल : किसी के गलत निर्णय में उसका साथ देने की संभावना हैं। किसी के सलाह को न मानने की आदत को सुधारे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका बड़बोलापन आपको मुसीबत में डाल सकता हैं। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
  9. धनु दैनिक राशिफल : अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आपको समय का प्रबंधन सीखने की जरूरत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना कम हैं। भाई-बहनों से व आर्थिक रूप से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
  10. मकर दैनिक राशिफल : धन कमाने की आपकी चाहत आपको बहुत आगे तक लेके जायेगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक ही रहेगा। माता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक होगी।
  11. कुंभ दैनिक राशिफल : आप जिसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं उसका आपकी और ध्यान जाने की संभावना कम दिख रही हैं। समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके द्वारा किये गये प्रयास सफल रहेंगे। आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी। प्रेम सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
  12. मीन दैनिक राशिफल : बड़े सौदे करते समय किसी भी प्रकार की भूल आप पर भारी पड़ सकती हैं, थोड़ी सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्रों में मदद किए जाने की संभावना कम हैं। आज आप समाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप अपने निर्मल स्वभाव के कारण लोगों के तारीफ की वजह भी बन सकते हो।