1. मेष दैनिक राशिफल : आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास सफल होंगे। उधार दिया धन ब्याज सहित वापस लौटाए जाने की संभावना हैं। आज के दिन लंबित काम पूरे होंगे। विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर आशान्वित दिखाई देंगे। खर्च की चिंता के कारण आपका मन अस्वस्थ रहेगा।
  2. वृष दैनिक राशिफल : किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिसे आपने तैयार किया हैं, वो आपको निराश नही करेगा। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप किसी को दिल दे सकते हैं। व्यायाम शुरू कर सकते हैं। आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में दिन व्यतीत होगा।
  3. मिथुन दैनिक राशिफल : महंगे वस्तुओं की खरीददारी में मोल-भाव करने में असमर्थ हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने मकसदों को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद ले सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा।
  4. कर्क दैनिक राशिफल : सामाजिक तौर पर दिखावा करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। वर्तमान में जो स्थिति हैं वैसी परिस्थिति में कोई आप पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें ये आपको कतई स्वीकार नही होगा। दूसरे लोग आपके आत्मविश्वास को महसूस करेंगे। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरुरत है।
  5. सिंह दैनिक राशिफल : शिक्षा से संबंधित मामलों को आसानी से संभाल लेंगे। वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपके जीवन में प्रेम अप्रत्याशित रूप से दस्तक दे सकता हैं। आप अपने निजी जीवन में किसी तरह का बदलाव लाने के बारे में विचार कर सकते हैं। साक्षात्कार परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें।
  6. कन्या दैनिक राशिफल : स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के तरकीबो को अपनाकर निरोगी बने रहेंगे। शिक्षा से संबंधित समस्या आपके चिंता का कारण बन सकती हैं। काम की वजह से तनाव झेलना पड़ सकता है। आप अपने पार्टनर की तारीफ करे व खुश होंगे और अच्छा महसूस करेंगे।
  7. तुला दैनिक राशिफल : कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में फैसला आपके हक में रहने की संभावना हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी वितीय स्थिति उच्च रहेगी यूवाओं के लिए नए रोजगार आज मिल सकते है। परिवार का वातावरण प्रसन्नता भरा रहेगा।
  8. वृश्चिक दैनिक राशिफल : घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण लाने में आप सफल होंगे। कार्यस्थल पर आपके विचारों को लागू किये जाने की संभावना हैं। व्यापारी वर्ग को सफलता मिलने की संभवना हैं। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा।
  9. धनु दैनिक राशिफल : कार्यस्थल पर लिया गया सही निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं तथा जल्द ही सकरात्मक परिणाम मिलने की संभावना हैं। अपने प्यार के साथ वक्त गुजारने का मौका मिल सकता हैं। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
  10. मकर दैनिक राशिफल : घर में तनावपूर्ण वातावरण रहने की संभावना हैं। समय रहते ही इसे दूर करने का प्रयास करें। अपने संबंधो को मजबूत बनाने के आपके प्रयास सफल होंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद समाचार मिलेंगे। अपनी बातों पर क़ाबू रखें क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं।
  11. कुंभ दैनिक राशिफल : आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती हैं तथा लोन की रकम भी चुकता हो जायेगी। कार्यस्थल पर अपनी योजनाओं को लागू कर सकते हैं, तथा इसका भरपूर फायदा भी उठा सकेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। विज्ञान और तकनीक से जुड़े हर काम में सफलता मिलने के योग हैं।
  12. मीन दैनिक राशिफल : परिवार वालों का साथ मिलने से आप अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ना आपके लिए ज्यादा मुश्किल नही होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना हैं। आपके आस-पास के लोग आपके मनोबल को ऊर्जा प्रदान करेंगे। साथ ही ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे।