1. मेष : परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। आज के दिन आप केवल अपने बात पर हो गौर करोगे। आप जिस यात्रा पर जा रहे वह फायदेमंद है आपके लिए नए अवसर प्राप्त करेगी।
  2. वृषभ : आप अपने किसी भी कार्य को अपनी इच्छा अनुसार करेंगे। आपकी व्यावसायिक जीवनशैली है तो किसी को भी उधार देने से बचें। नये कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है, आज जो भी काम करेंगे तन्मयता के साथ करेंगे। प्रेम सम्बन्ध बढ़ेगा।
  3. मिथुन : आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। जमीन या मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है। आज नजदीकी और दूर के रिश्तेदारों से कॉन्टैक्ट होता है, तो वह आपके लिए शुभ साबित होगा। करियर में अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे।
  4. कर्क : आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। युवाओं को सही कैरियर चुनने के लिए बुजुर्गों के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी। सहकर्मी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे।
  5. सिंह : आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से वाद-विवाद परेशानी का कारण बन सकता है।
  6. कन्या : आपको अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहिये इस समय कार्य का दबाव भी आप पर काफी रहने के आसार हैं। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ दिन गुजारने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को विदेश सेवा में अवसर प्राप्त होंगे।
  7. तुला : आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा। आप दोनों ने सम्बन्ध सुधारने के लिए जो प्रयास किए हैं यह उसी का फल है। आज के दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा।
  8. वृश्चिक : इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही होंगी। सब कुछ आपके नियंत्रण में है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से पूरी कर रहे हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। आने वाले कुछ समय में आपके भीतर एक नई ऊर्जा उत्पन्न होगी।
  9. धनु : काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप अपने अधूरे सपनों को ले कर कुछ निराशा सी महसूस करेंगे। लेकिन कुछ दिनों में आपको कारोबार में सफलता मिल जाएगी।
  10. मकर : आज आप शारीरिक थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपकी दोस्तों के साथ मुलाकात होगी जो कि बहुत ही यादगार सबूत हो सकती है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
  11. कुंभ : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा।
  12. मीन : माता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान की दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जरूरी समान की खरीदारी करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।