अनार हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। स्वास्थ्यवर्धक होने के अलावा ये बहुत स्वादिष्ट भी होता हैं। ये विटामिन्स का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता हैं, इसमें विटामिन ए ,सी, ई और फोलिक एसिड होता हैं । लेकिन अनार हमारी त्वचा को होने वाले नुक्सान से भी हमें पूरी तरह बचाता हैं।

अनार में पाया जाने वाला यूरोलिथिन ए कोशिकाओं में नई ऊर्जा का संचार करता है। उनमें डिफेक्टिव माइटोकॉन्ड्रिया के घटकों को रिसाइकिल करने की बहुत ही मजबूत क्षमता आ जाती है और इस प्रकार एक नई प्रक्रिया पुन: शुरू हो जाती है और बढ़ती उम्र के प्रभाव थम जाते हैं। इस अध्‍ययन को स्विटजरलैंड में एक रिसर्च इंस्‍टीट्यूट के प्रोफेसर ने किया है। उनका कहना है कि अनार का जूस पूरी तरह से प्राकृतिक पदार्थ है, जो कि शरीर को भरपूर ताकत और ऊर्जा देता है। अगर आप लगातार 7 दिनो तक इसका सेवन करेंगे तो आपको अपने आप में जो परिवर्तन महसूस होंगे आपने कभी सोचा नही होगा।

एक कहावत स्मरण हो आता है – एक अनार, सौ बीमार 
अनार शब्द सुनते ही एक कहावत स्मरण हो आता है-‘एक अनार, सौ बीमार।’ चौंकिए मत, अनार बीमारियों का घर नहीं है, बल्कि यह तो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरे साल उपलब्ध रहता है। हालांकि कई लोग पौष्टिक फल की श्रेणी में इस शानदार फल को कम आंकते हैं। लेकिन आज हम आप को बताते हैं कि अनार किस तरह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।

अनार का जूस सेहत का ख़ज़ाना 
● आपको बता दें जब अनार के जूस का सेवन करते हैं तो हमारे शरीर से यूरोलिथिन ए प्रोड्यूस होती है जो कि एक प्रकार की मॉलीक्‍यूल है। जब यह मॉलीक्‍यूल, गट में माईक्रोबेस के द्वारा बदल जाती है तो य‍ह मांसपेशियों की कोशिकाओं की रक्षा करता है और उन्‍हें उम्र बढ़ने के साथ बढ़ने वाले प्रभावों को स्‍पष्‍ट होने से रोकता है।● अनार के कई बडे़ फायदे हैं, जैसे अगर आपके घर में कोई गर्भवती महिला है तो आप उसे रोज अनार का जूस पिलाएं। इससे उसका बच्चा स्वस्थ पैदा होगा है और उसके बच्चे को कम वजन जैसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा।● शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए वैसे तो लगभग सभी फलों के रस लाभकारी है लेकिन अनार का रस खासतौर पर वजन घटाने में मदद करता है, अनार को आपको अपनी आहार योजना में शामिल करना चाहिए। अनार खाने से पेट के आसपास की चर्बी कम हो जाती है। अनार जूस के बहुत सारे स्‍वास्‍थ्‍य लाभ है। अनार में मुख्य रूप से विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते  हैं। आइए जानें अनार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में।

अनार के गुण  

  1. प्रतिदिन अनार के जूस से शरीर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से होता है।
  2. अनार खाने से ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ो के कैंसर की संभावना कम रहती है।
  3. अनार के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  4. अनार रक्त में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।
  5. अनार के सेवन से प्रोस्टेट कैंसर की भी संभावना कम हो जाती है।
  6. गर्मियों में सही खान-पान के लिए अनार को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याओं में तो आराम मिलता ही है, साथ ही इसके नियमित सेवन से धमनियां भी ठीक रहती हैं।
  7. अनार के सेवन से त्वचा में निखार आता है इसलिए स्वस्थ त्वचा के लिए भी आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।
  8. अनार खाने से दांतों संबंधी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
  9. वो गर्भवती महिलाएं जो अनार के जूस का सेवन करती हैं, उनका बच्चा हेल्दी और स्वस्थ होता है।
  10. अनार से अधिक उम्र के लोगो को होने वाली एलजाइमर नामक बीमारी से भी छुटकारा मिलता है।
  11. अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है,जो बढ़ती उम्र में त्वचा को पोषण देता, त्वचा को होने वाली झुर्रियों से भी बचाता हैं।

अनार के चमत्कारी फ़ायदे :

  1. बुढापा आने से बचाए : बहुत कम लोग ही इस तथ्य से परिचित हैं कि अनार एंटीऑक्सीडेंट का बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसलिए यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जिससे आप वक्त से पहले बूढ़े नहीं दिखते। फ्री रेडिकल्स का निर्माण सूर्य की रोशनी और वातावरण में मौजूद विषैले तत्व से होता है।
  2. प्राकृतिक ब्लड थीनर : खून दो तरह से जमते हैं। पहला तो कटने या जलने की स्थिति में खून जमता है, जिससे खून का बहाव रुक जाता है। वहीं दूसरे तरह का खून आंतरिक रूप से जमता है, जो बहुत ही खतरनाक होता है। मसलन हृदय या धमनी में खून जम जाने से इसका परिणाम प्राणघातक भी हो सकता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण खून के लिए वही काम करता है, जो पेट के लिए थीनर करता है। यह शरीर में खून को जमने या थक्का बनने से रोकता है।
  3. एथेरॉसक्लेरॉसिस से रोकता है : बढ़ती उम्र और गलत खानपान से रक्तवाहिनी की दीवार कोलेस्ट्रोल व अन्य चीजों से कठोर हो जाती है, जिससे रक्त के बहाव में अवरोध पैदा होता है। अनार का एंटीऑक्सीडेंट गुण कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन और कोलेस्ट्रोल को ऑक्सीडाइजिंग से रोकता है। यानी अनार रक्तवाहिनी की दीवार को अतिरिक्त वसा से कठोर होने से बचाता है।
  4. अनार करता है ऑक्सीजन मास्क की तरह काम : साधारण शब्दों में कहें तो अनार का जूस खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रोल को कम करता है, फ्री रेडिकल्स से बचाता है और खून का थक्का बनने से रोकता है। यानी अनार शरीर में खून की प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे खून में ऑक्सीजन का स्तर भी सुधरता है।
  5. गठिया रोग से रोकथाम : अनार गठिया रोग से पीड़ित व्यक्ति के कार्टिलेग को नुकसान पहुंचने से बचाता है। यह फल कार्टिलेग को नष्ट करने वाले एंजाइम से लड़ता है और जलन और सूजन से भी सुरक्षा प्रदान कराता है।
  6. मर्दाना कमज़ोरी से बचाता है : आप माने या न माने, अनार लज्जनजक स्थिति निर्मित होने से भी बचाता है। पर ध्यान रहे, यह कोई आश्चर्यजनक दवा नहीं है। अनार मर्दाना कमज़ोरी को सामान्य रूप से ही सुधारता है। हालांकि इस विषय को लेकर शोध कार्य जारी है, फिर भी इस फायदे के पक्ष में कई लोग हैं।
  7. प्रोस्ट्रेट कैंसर और दिल की बीमारी से सुरक्षा : इस विषय को लेकर भी शोध जारी है, लेकिन दो अलग-अलग अध्ययन कहती है कि अनार का जूस प्रोस्ट्रेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है। एक प्रयोगशाला परीक्षण में पाया गया कि अनार का जूस कैंसर सेल के विकास को धीमा कर उसे मार देता है। एक अन्य प्रयोग में यह तथ्य सामने आया कि अनार खून की स्थिति को सुधारता है, जिससे हृदय से संबंधित बीमारी से ग्रसित रोगी को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। सावधानी: अनार का जूस दिल के मरीज की दवाई के साथ रिएक्शन कर सकता है।
  8. दस्त से राहत : अगर आप दस्त से जूझ रहे हैं तो अनार खाना अच्छा रहता है। इसका जूस मिचली पैदा होने से भी बचाता है।
  9. वजन नहीं बढाता : अनार से वजन नहीं बढ़ता है, क्योंकि यह बिना कैलोरी वाला फल है।
  10. हड्डी बने मजबूत : कार्टिलेग को विकृत होने से बचाता है- इस फल से हड्डी को मजबूती मिलती है और कार्टिलेग को विकृत होने से बचाता है।
  11. ब्लड प्रेशर को कम करता है : ब्लड प्रेशर कम करने के लिए भी अनार काफी अच्छा माना जाता है।
  12. अल्जाइमर रोग को घटाता है : अल्जाइमर रोग जैसी याददाश्त से संबंधित बीमारी से निजात दिलाने में भी अनार काफी उपयोगी होता है।