लहसुन केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे खाने के अनेक सारे हेल्दी फायदे भी हैं। आप सोच भी नहीं सकते कि लहसुन की एक कली कितने रोगों को पूरी तरह खत्म कर सकती है।  यह कई बीमारियों की रोकथाम और उपचार में अत्यधिक प्रभावी है। कुछ भी खाने या पीने से पहले लहसुन खाने से ताकत बहुत अधिक बढ़ती है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है।
लहसुन का इस्तेमाल हम खाने का स्वाद बढाने में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से खाना का टेस्ट बदल जाता है। लेकिन आप जानते है कि लहसुन की एक कली हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। ये आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढाता है बल्कि आपके सेहत का भी ख्याल रखता है। अगर आप इसकी एक कली का सेवन खाली पेट करते है तो यह हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।
आयुर्वेद में लहसुन को जवान बनाए रखने वाली बेहतरीन औषधि माना गया है। साथ ही, यह जोड़ों के दर्द की भी बहुत ही अचूक दवा है।  आज हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ बेहतरीन फायदों के बारे मे…

लहसुन के 10 बेहतरीन फ़ायदे :

  1. ब्लड सर्कुलेशन और ह्रदय : कई लोगों का यह मानना है कि लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से बहुत आराम मिलता है। यह न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित गंभीर समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही, लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।
  2. भूख बढाए : यह डाइजेस्टिव सिस्टम को पूरी तरह ठीक करता है और भूख भी बढ़ाता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से पूरी तरह रोकता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।
  3. डाइबिटीज़, ट्युफ्स, डिप्रेशन और कैन्सर : जब डिटॉक्सिफिकेशन की बात आती है तो वैकल्पिक उपचार के रूप में लहसुन बहुत प्रभावी होता है। लहसुन शरीर को सूक्ष्मजीवों और कीड़ों से बचाता है। अनेक तरह की बीमारियों जैसे डाइबिटीज़, ट्युफ्स, डिप्रेशन और कुछ प्रकार के कैंसर की रोकथाम में भी यह सहायक होता है।
  4. श्वसन तंत्र को मजबूत बनाएं : लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि की रोकथाम व उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।
  5. दांत दर्द से दिलाएं निजात : अगर आपके दांतो में दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एन्टीबैक्टिरीअल और दर्दनिवारक गुण दांत के दर्द से राहत दिलाता है। इसके लिए इसका एक कली पीसकर दांत के दर्द के जगह पर लगा दें।
  6. हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल : इसका सेवन करने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। 
  7. पेट संबंधी समस्या को दूर : लहसुन पेट संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही इसका सेवन करने से आपके पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ कर देता है।
  8. पुरुष के लिए : नए अध्ययन में यह सामने आया है कि जो पुरुष लहसुन खाते हैं महिलाएं उनकी तरफ़ अधिक आकर्षित होती हैं। अध्ययन के अनुसार महिलाओं को उनके पसीने की गंध अच्छी लगती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि महिलाएं कुछ इस तरह से विकसित हो गई हैं कि अब उन्हें लहसुन खाने वाले अच्छे लगते हैं। लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ऐसे में पुरुषों के पसीने से आने वाली लहसुन की गंध महिलाओं को उनके स्वस्थ होने का संकेत देती है।
  9. एलर्जी दूर रखने में : कई बार मौसम बदलने की वजह से घर में बच्चे और बुज़ुर्ग बीमार पड़ जाते हैं, ऐसा बैक्टीरिया की वजह से होता है. बदलते मौसम में बैक्टीरिया भी अधिक मात्र में पाए जाते हैं जिनकी वजह से बच्चों में सर्दी ज़ुकाम देखने को मिलता हैं. इस सर्दी ज़ुकाम से अगर फ़ौरन राहत पाना चाहते हैं तो बच्चों के तकिये के नीचे लहसुन की एक कली रख दें. लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे बदलते मौसम में बीमारियाँ नहीं होंगी.
  10. नींद लाने में मददगार : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बड़ी संख्या में लोग नींद न आने की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। सुबह से शाम तक आॅफिस, कॉलेजों आदि में थककर चूर होने के बाद नींद न आने से परेशान हो रहे लोग लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। बताया जाता है कि यदि सोने से पहले तकिए के नीचे लहसुन को रखकर सोया जाए तो इससे नींद अच्छी आती है।