चौलाई का पौधा घर में आसानी से उग जाता है। कई बार इसे बेकार समझकर लोग उखाड़ देते हैं। ऐसे भी कई लोग हैं जो इसे खाना पसंद नहीं करते। जबकि सच तो यह है कि आयुर्वेद में चौलाई को अमृत के समान औषधि माना जाता है। सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंस, नई दिल्ली के डॉ. मुकेश चिंचोलिकरबता रहे हैं चौलाई खाने के फायदे।

कैसे बनाएं चौलाई?

-चौलाई की सब्जी कम तेल में बनाएं।
-चौलाई के पत्तों को दालों में मिलाकर बनाएं।
-इसे आलू के साथ मिलाकर आलू भुजिया बना सकते हैं।
-इसे बैंगन के साथ मिलाकर भी बना सकते हैं।

चौलाई खाने के 5 फायदे :

  • चौलाई किडनी स्टोन दूर करती है। इसे खाने से किडनी स्टोन निकल जाता है। जिन लोगों को किडनी प्रॉब्लम है, उन्हें चौलाई खाने से फायदा होगा। अगर कुछ दिन तक रोज चौलाई खाएं तो किडनी स्टोन गल जाता है।
  • चौलाई कैंसर से बचाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह कैंसर सेल्स को बनने से रोकती हैं। चौलाई अगर सब्जी के रूप में पसंद न हो तो इसे पीसकर जूस बना सकते हैं।
  • चौलाई दिल की बीमारियों से बचाती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है। जिन लोगों का BP हाई होता है, उन्हें चौलाई खाने से फायदा होगा। ​
  • चौलाई खाने से डाइजेशन ठीक रहता है। कब्ज जैसी प्रॉब्लम दूर होती है। अगर चौलाई का टेस्ट पसंद न हो तो इसे पालक या मेथी के साथ मिक्स करके बना सकते हैं।