• ऐसा माना जाता है कि स्वस्थ जीवन का मूल रहस्य हमारे किचन से जुड़ा हुआ है। क्योंकि हमारे स्वास्थ्य का मौलिक आधार पौष्टिक आहार ही है। आज इस आर्टिकल में हम ऐसे ही एक पौष्टिक आहार की चर्चा करेंगे जो अपने आप में अद्भुत पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  • बीन्स की श्रेणी का वह पोस्टिक आहार है ‘राजमा’ जिसे किडनी बीन्स भी कहते हैं। राजमा एक ऐसा आहार है जो हाई क्वालिटी प्रोटींस, कैल्शियम कार्बोहाइड्रेट्स, फॉलिक एसिड, फाइबर और अन्य बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैैं कि इसे खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

बीन्स या राजमा खाने के फायदे :

  1. याददाश्त बढाता है- राजमा खाने से सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि यह मेमोरी ग्रोथ यानी याददाश्त बढ़ाने में मददगार साबित होता है। क्योंकि राजमा में विटामिन बी1 भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मेमोरी ग्रोथ के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा यह आंखों के रोग में भी लाभ पहुंचाता है और मोतियाबिंद को दूर करने में भी कारगर होता है।
  2. ऊर्जा बढ़ाता है- पौष्टिक राजमा में मौजूद मैगनीज हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म संतुलित करने में सहायक होता है, जिससे हम अधिक से अधिक ऊर्जा प्राप्त कर पाते हैं। इसके साथ ही यह हमारी रोग रोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होता है।
  3. डायबिटीज में उपयोगी- यह एक ऐसा पौष्टिक आहार है जो डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें लो ग्लाइसिन कंटेंट होता है, जो शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में मदद करता है।
  4. हार्ट को रखता है सुरक्षित- राजमा में कार्बोहाइड्रेट सहित विलेय फाइबर भी मौजूद होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रोल के पुनर्अवशोषण को रोक देता है। जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं बढती। चुकि कॉलेस्ट्रोल ही हार्ट डिजीज का सबसे बड़ा कारण होता है। इस प्रकार राजमा के सेवन से दिल की संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है।
  5. पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है- राजमा में हाई क्वालिटी फाइबर मौजूद होता है जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए उपयोगी होता है। साथ ही यह कब्ज आदि को दूर करने में भी मददगार होता है।