1. मेष राशि : परिवार का कोई सदस्य नई खुशखबरी दे सकता है। घर और आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें। व्‍यापार में अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्‍छा है। वैवाहिक जीवन में सरसता रहेगी। प्रवास संभव।
  2. वृषभ राशि : वाद-विवाद से दूर रहें। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। इसलिए बात कर मामला सुलझाने का प्रयास करें। समझदारी से काम लें। गुस्सा ना करें, इससे आपके काम में समस्याएं आ सकती है। खुद पर संयम बरतें। आपमें परोपकार की भावना विद्यमान होगी। मित्र परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्य के प्रति सजग रहेंगे। वित्‍तीय स्थिति अच्‍छी रहेगी। संतान को समय दें। खानपान का ध्‍यान रखें।
  3. मिथुन राशि : नए काम में सफलता मिल सकती है। क्रोध पर काबू रखें इससे काम बिगड़ सकता है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर रहिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी। नवीन योजनाओं को अमल में ना लाएं। वाहन सावधानी से चलाएं। माता पिता की सेहत परेशान कर सकती है। गुप्‍त शत्रु व्‍यवसाय में हानि पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
  4. कर्क राशि : अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। मन में उत्‍साह रहेगा। विरोधी परास्‍त होंगे। प्रतिस्‍पर्धात्‍मक वातावरण रहेगा। परिश्रम से सफलता प्राप्‍त होगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा से लाभ। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्‍य।
  5. सिंह राशि : झगड़ा करने से बचें। आज का दिन फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष सामान्‍य रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। नए लोगों से जान पहचान बनेगी। नौकरी में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। दिन अच्‍छा रहेगा। सेहत सामान्‍य।
  6. कन्या राशि : दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है। ऐश्‍वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। धन संपत्ति संबंधी मसले हल होंगे। लाभकारी समाचारों की प्राप्ति से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। खानपान में संयम बरतें।
  7. तुला राशि : परिवार के साथ वक्त बिताएं। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सम्बंधियों के साथ झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। उन्‍नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। रुका धन मिलेगा। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। स्‍वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सेहत उत्‍तम।
  8. वृश्चिक राशि : आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। यात्रा के योग हैं। दांपत्‍य सुख में न्‍यूनता रहेगी। कार्य में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। नए वस्‍त्र, आभूषण की प्र‍ाप्ति संभव। कोर्ट कचहरी के कार्य आपके पक्ष में होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा टालें।
  9. धनु राशि : गलतफहमी से बचें। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है। विवादों का निपटारा होगा। सेहत से समझौता न करें। किसी महिला के सहयोग से कार्य में सफलता। दोस्‍तों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्‍यतीत होगा। दुर्घटना का भय।
  10. मकर राशि : पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यालय में और व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग हैं इसलिए संभल कर रहें। मानसिक रुप से शांति रहेगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। कोई करीबी दोस्‍त धोखा दे सकता है। मौसम सेहत खराब कर सकता है। साथी की भावनाओं को समझें। यात्रा से कष्‍ट हो सकता है।
  11. कुंभ राशि : खास लोगों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में दूर रहें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है। व्‍यापार कारोबार में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। नवीन वस्‍त्र, आभूषण की खरीदी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर।
  12. मीन राशि : दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। रिश्तों में मिठास आएंगी। खुश रहेंगे। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है। विवाद की संभावना। खर्च की अधिकता से मन खिन्‍न रहेगा। मित्रों की सलाह लें लाभ होगा। खानपान से स्‍वास्‍थ्‍य में गड़बड़ी रहेगी। यात्रा से लाभ।