1. मेष (Aries) : आज आप हानिकरक विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें, ऐसी गणेशजी की सलाह है, नहीं तो शारीरिक आलस्य और व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कार्य में सरलता आज मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। दोपहर के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। व्यापार के संबंध में बाहर जाना हो सकता है। अन्य लोगों को सहाय रूप बनने का प्रयत्न भी आप करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं।
  2. वृषभ (Taurus) : सरकार विरोधी कार्य और प्रवृत्तियों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। हो सके तो नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तनी को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खड़ी हो सकती है। भाग्य का साथ आज नहीं मिलेगा।
  3. मिथुन (Gemini) : आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। दैनिक कार्यों में ही आज फंसे न रहिएगा। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों और मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे परंतु दोपहर के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा। क्रोध पर संयम बरतिएगा। स्वास्थ्य को संभालिएगा।
  4. कर्क (Cancer) : गणेशजी कहते हैं कि बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यावसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। दोपहर के बाद आप मनोरंजन के लिए कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने और भोजन का अवसर मिलेगा।
  5. सिंह (Leo) : साहित्य-कला में आज आप रुचि लेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट संबंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। दोपहर के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायियों को व्यवसाय से लाभ होगा।
  6. कन्या (Virgo) : शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने पर ध्यान देने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं। यात्रा-प्रवास से बचें। क्रोध पर संयम बरतिएगा और आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा में मत उलझिएगा।
  7. तुला (Libra) : आज का दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है, ऐसा संकेत गणेशजी देते हैं। आध्यात्मिक विषय और रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा परंतु दोपहर के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में क्लेश का वातावरण रहेगा।
  8. वृश्चिक (Scorpio) : गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ विवाद होने की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। हो सकता है कि कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिले। मन में दुविधा रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढे़गा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।
  9. धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा या धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा। दोपहर के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है। आपका मन एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा।
  10. मकर (Capricorn) : कोर्ट-कचहरी में साक्षी न बनने की गणेशजी आप को सलाह देते हैं। मन की व्यग्रता आप के शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखिएगा। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएं। दोपहर के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।
  11. कुंभ (Aquarius) : आज का दिन लाभदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपरिचित पात्रों के लिए परिणाम के योग हैं। दोपहर के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। अदालती कार्यों में संभलकर चलिएगा।
  12. मीन (Pisces) : आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसाय में अधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं। व्यापार सम्बंधित आयोजन हो पाएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता और बड़ों की ओर से लाभदायी दिन है। साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आप के लिए लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।