1. मेष : प्रतिस्पर्धा बढ़ने से असंतोष रहेगा। खर्च बढ़ेगा। आर्थिक हानि संभव। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। सेहत पर ध्यान दें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। दूसरों पर भरोसा करने से पहले उसके बारे में जरूर सोचें। किसी बात पर जल्दी विश्वास ना करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें। सही जानकारी मिलने पर ही कोई जरूरी कदम उठाएं।
  2. वृषभ : भ्रमण-मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि भवन के कार्य हो सकते हैं। यात्रा से धन प्राप्ति के आसार। सेहत सामान्य। घर में गेस्ट आ सकते हैं। घर में खुशियां बनी रहेगी। काम से वक्त निकालकर खुशियों में शामिल हों। अच्छी खबर मिल सकती है। कुशलता से बात करें। गुस्सा ना करें।
  3. मिथुन : आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। दूरस्थ यात्राओं का कार्यक्रम बन सकता है। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। संतान के कार्य के लिए भागदौड़ हो सकती है। खानपान में सावधानी बरतें। कोई परेशानी करने वाली खबर मिल सकती है। चिंता से ग्रस्त रहेंगे। परिस्थितियों का डटकर सामना करें। योजना बनाकर काम करें। जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचे।
  4. कर्क : कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नवीन वस्‍त्र, आभूषण खरीदने का मन बन सकता है। वैवाहिक समस्या का समाधान होगा। यात्रा शुभ। रिश्तों में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्य में मदद मिल सकती है। जिंदगी में बदलाव महसूस करेंगे। सोच-समझकर कार्य की शुरूआत करें।
  5. सिंह : कटु वचन, गृह क्लेश का कारण बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों के लिए समय उपयुक्त है, व्यावसायिक स्पर्धा के लिए तैयार रहें। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अपने सभी महत्वपूर्ण काम खुद पूरा करें। अपना दूसरों से ना करवाएं निराश हाथ लग सकती है। काम को सावधानी से पूरा करें। सर्तक रहें।
  6. कन्या : व्यापार प्रतिष्ठा में लाभ के आसार। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम। वित्तीय पक्ष अच्छा रहेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में मिठास आ सकती है। नए मित्र बन सकते हैं। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर साइन करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।
  7. तुला : मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से मन में हर्ष रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय लाभदायक। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। घर में खुशियां रहेगी। रिश्ते मजबूत होंगे। शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई- बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।
  8. वृश्चिक : कारोबार, नौकरी में इच्छानुसार लाभ मिलेगा। पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्ना रहेगा। प्रतियोगिता से लाभ होगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आज का दिन अच्छा बीतेगा। द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचार ना लाएं। अनावश्यक धन खर्च ना करें। शारीरिक औरमानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी।
  9. धनु : भूमि, भवन के कार्यों से दूर रहें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मनोरंजक यात्रा के योग नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग हैं। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा।
  10. मकर : प्रभाव में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। धनोपार्जन में मित्रों का सहयोग मिलेगा। बाहरी यात्रा ना करें। अध्ययन में सफलता। स्वास्थ्य बेहतर। सावधानी से बाहर निकलें। किसी पवित्र स्थान पर जा सकते हैं। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे तथा धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च भी होगा।
  11. कुंभ : गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिवार की सलाह से कार्य सफल। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। खानपान में अरुचि रहेगी। दुर्घटना का भय। नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। समाज में ख्याति बढ़ेगी। संतानों की प्रगति होगी। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से आनंद का समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है।
  12. मीन : सहयोगी कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। अनचाहे मेहमानों का आगमन। विवाद की संभावना। विद्यार्थी परिश्रम करें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। यात्रा से कष्ट। पारिवारिक समारोह होने की संभावना है। परिवार में खुशियां आ सकती है। नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी। मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी।