1. मेष- करियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस दिशा में आज आप प्लानिंग भी शुरू कर दें। आज स्थिति में काफी सुधार भी महसूस होगा। आप अपनी कोशिशों में बहुत सफल रहेंगे। पैसा खर्च होगा और ये आपके लिए अच्छा भी रहेगा। करीबी लोगों के लिए कुछ त्याग भी करना पड़े, तो संकोच न करें। पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच कारगर होगी। कामकाज के बजाए योजना बनाने में ज्यादा समय लगेगा। संतान पर ध्यान दें।
  2. वृष- किसी को उधार दिया पैसा आज मिल सकता है। आपको नए मौके भी मिलेंगे। कठिन परिस्थितियों में भी आप सकारात्मक रहेंगे। रोजमर्रा के काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। जो व्यक्ति करियर या सामाजिक संबंधों के लिहाज से आपके लिए खास है, वह आपसे प्रभावित हो सकता है। जिससे आपकी सैलेरी या इनकम भी बढ़ सकती है। आज किए गए कामों से आपको पदोन्नति मिल सकती है। प्रेम-संबंध ठीक रहेंगे। हो सके तो प्रेमी के लिए एक्स्ट्रा समय निकाल लें। ज्यादातर समय घर पर ही निकलेगा। पढ़ाई में मन भी लगेगा। कोई नया काम करने के बारे में भी प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार और आसपास के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। वाहन सुख भी मिलेगा।
  3. मिथुन- परेशान लोगों को कुछ राहत मिलेगी। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। अपनी कोशिशों के दम पर सही समय पर सही जगह मौजूद रहेंगे और इससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। शादी लायक लोगों को आज ऑफर मिल सकते हैं। लोग आपकी सलाह मानेंगे। आज आप थोड़ा संतुलित व्यवहार रखें।
  4. कर्क- अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी बनाई हुई योजनाओं से आपको सफलता मिलने के पूरे योग हैं। विचारों और बातचीत के दम पर आप लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। करीबी लोगों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। प्रेमी के साथ खुल कर बात होगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रसिद्ध लोगों से मुलाकात हो सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।
  5. सिंह- जरूरी काम हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे। सफलता मिल जाएगी। मेहनत भी ज्यादा होगी। थोड़ा बहुत त्याग भी करना होगा। सिंह राशि वालों के कॉन्टैक्ट्स अपडेट होंगे। कुछ गुप्त सूचनाएं और जानकारियां आपको मिल सकती है। प्रेम और सद्भाव से आगे बढ़ेंगे। कामकाज निपटाने के लिए थोड़ा बहुत पैसा खर्च करेंगे और आगे बढ़ जाएंगे।
  6. कन्या- फायदे की स्थिति बन सकती है। आज पैसों से जुड़े सारे काम कर लें। जो आप करना चाह रहे हैं। फालतू खर्चों से बच सकते हैं। अपनी दिनचर्या में सुधार करेंगे। मनोरंजन के कारण उसमें फेरबदल हो सकता है। कोई सूचना या कोई विचार कहीं से आपके दिमाग में आ सकता है। आप उम्मीद और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कुछ नया करने की कोशिश करें। आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आपकी ऊर्जा से पार्टनर आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। यात्रा का विचार बनेगा या ऐसी स्थिति बन सकती है कि यात्रा करनी भी जरूरी हो जाएगी। यात्रा में धन लाभ होगा। परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
  7. तुला- चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए फायदे वाली हो सकती है। घर पर ज्यादा समय देना पड़ेगा। आपको जरूरत पड़ने पर परिवार के लिए कुछ त्याग भी करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। दिन भी अच्छा रहेगा। सुख मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। कोई भूला-बिसरा मामला सामने आ सकता है। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आपको भविष्य में होने वाले फायदे का कोई संकेत मिल सकता है। किसी भी मामले को गंभीर होकर निपटा लें। कोई टेंशन भी जल्दी खत्म हो सकती है। मन में उत्साह रहेगा।
  8. वृश्चिक- पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। संतान और घर-परिवार के मामले में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। आज करीबी लोगों से महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होगी। पैसों का फायदा हो सकता है। निवेश की कोई प्लानिंग भी बनेगी। कई लोगों के साथ आपकी काफी बातचीत हो सकती हैं। बात-बात में ही किसी व्यक्ति से आपके संबंध गहरे हो जाएंगे। आज आप लोगों से मिलने में बहुत रुचि लेंगे। दोस्तों से मुलाकात भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज उतना ही पैसा निवेश करें, जितना कर सकते हैं। सितारे बिजनेस में अपना असर दिखाना शुरू कर देंगे।
  9. धनु- बिना प्लानिंग किए भी कोई बड़ा काम जल्दी हो सकता है। आपके रिश्तों में अचानक बड़े बदलाव भी होने के योग हैं। मन की बात जताने और रूठे हुए लोगों को मनाने का समय है। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आप में उत्साह भी बहुत रहेगी। मन में अच्छे विचार आएंगे। लोग आपसे आपके विचारों के बारे में बातें कर सकते हैं। अपने लिए नए अवसर तलाश करने की पूरी कोशिश करें। बड़े पद या बड़े वेतन पर कहीं काम करने की इच्छा भी तेज हो सकती हैं। नौकरी बदलने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से दोस्ती हो सकती है। यात्रा के योग हैं। किसी से मदद चाहते हैं, तो मिल जाएगी। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। परिवार का सहयोग भी मिलता रहेगा मिलेगा।
  10. मकर- आज की स्थिति देखते हुए अपने काम की योजना अच्छे से बना लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। घर-परिवार और दोस्त आपके साथ रहेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी। पुराने दोस्तों से भी बातचीत होगी। अपने दायरे बढ़ाने की नई शुरुआत कर सकते हैं। आपको कुछ एक्स्ट्रा धन लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। अविवाहित लोगों को शादी या लव प्रपोजल मिल सकता है। रुके हुए कामों की शुरुआत भी हो सकती है। आपके विचारों को सम्मान मिल सकता है। बिजनेस भी बढ़ेगा। अचानक फायदा होने के योग हैं।
  11. कुंभ- किस्मत आपके साथ रहेगी। रुके हुए काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। जो काम आप काफी समय से करने की सोच रहे हैं, वो कर लेंगे। किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा। अचानक इनकम बढ़ेगी। किसी उलझी हुई स्थिति को समझौते से और बीच का रास्ता निकाल कर सुलझाने में आप सफल रहेंगे। अपने प्रेमीजनों की जरूरतों और उनकी बातों को समझने की कोशिश करें। धार्मिक स्थान पर भी जाने का मन बना सकते हैं।
  12. मीन- गोचर कुंडली में चंद्रमा किस्मत के घर में रहेगा। आपको कई लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया और सकारात्मक काम कर सकते हैं। इसके लिए कोशिश और पहल आपको ही करनी होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित लोगों को विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में वैचारिक मतभेद खत्म होंगे। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। आपके काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है।