1. मेष – आज आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है या आपके जीवनसाथी की भी सेहत खराब हो सकती है। आज चाहे आप में जितना भी उत्साह हो, न तो समस्याओं की अनदेखी करें और न ही जल्दबाजी करें। पैसों से जुड़ा दबाव आप पर रहेगा। आज आपका फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। आपकी लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आज का दिन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। स्टूडेंट्स आज पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। घूमने और मनोरंजन में पैसा खर्चा होगा। आज आप सावधान रहें।
  2. वृषभ – आज किसी अटके काम के कारण आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आज आपको दूसरे लोगों से पूरा सपोर्ट या मदद शायद न मिल सके। लिहाजा आप अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के साथ अपने व्यवहार में सावधान रहेंए बिना ध्यान दिए बात करने के कारण कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। साझेदारी के बिजनेस वालों को आज अच्छी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत ठीक-ठीक रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पढ़ाई में मन लगेगा।
  3. मिथुन – आज कोई आपकी बातों से दुखी हो सकता है। सावधान रहें। महिलाएं आज दूसरों के साथ अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखें। अपनी सुरक्षा को लेकर आज आपको थोड़ा टेंशन भी हो सकता है। आज लाइफ पार्टनर से पुराने विषयों पर बहस हो सकती है। दिन की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। माता का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव भी आएंगे। मेडिकल छात्रों किसी षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। अन्य फील्ड वाले स्टूडेंट्स भी आज सावधान रहें।
  4. कर्क – लोगों के कामों में आज आपका काफी समयए धन और ऊर्जा खर्च हो सकता है। आज निवेश या पैसों से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है। जिसमें आपका समय भी खराब हो सकता है। इससे मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। साथियों से आज अनबन हो सकती है। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। कुछ काम समय पर पूरे होने से आपकी तारीफ भी हो सकती है। आपकी सेहत नासाज हो सकती है। गले संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
  5. सिंह – मन में कुछ अनिश्चितता और थोड़ी असुरक्षा का भाव भी रहेगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे सवाल चलते रहेंगे, जिनसे आपको बेचैनी सी महसूस हो सकती है। आज आपके मन में अजीब तरह के सवाल भी चलते रहेंगे। आज आपका मन कुछ ज्यादा ही जड़ हो सकता हैए यानी एक बार जो सोच लिया वैसी ही सोच आपके दिमाग में रहेगी। आज किसी तरह की शर्त लगाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी की बुराई करना भी आपके लिए ठीक नहीं है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आज आप कोई बड़ा निवेश बिल्कुल न करें। आज आपको बिजनेस में धोखा हो सकता है। आज लव पार्टनर की बेकार की जिद्दी आपको परेशान कर सकती है। रुका पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। इस राशि के लोग आज ताजगी और स्फूर्ति महसूस करेंगे। इंजीनियरिंग और कॉमर्शियल छात्रों को कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। लॉ स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
  6. कन्या – आज आप जिस तरह का बदलाव चाहते हैं, उससे सभी लोग शायद ही सहमत हों। आज कुछ अप्रिय स्थितियां बन सकती हैं। तुला राशि के लोग आज सावधान रहें। आज आप फालतू खर्चा न करें। आज आपका पार्टनर भावुकता में आपको कुछ भला-बुरा कह सकता है, किसी बात को दिल से न लगाएं। कार्यक्षेत्र पर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी के उपयोग से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज पेट दर्द होने की संभावना है। इस राशि के लोग स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
  7. तुला – मन में कुछ स्थितियों को लेकर असुरक्षा का भाव हो सकता है। आज बहस करने वाले और जिद्दी लोगों से आपका सामना हो सकता है। ऐसे लोगों से आज आप पूरी तरह से दूर ही रहें। चाहे वे आपके कितने भी अच्छे दोस्त क्यों न हों। आज आपका दिन फालतू की बहस में भी उलझा रह सकता हैए सावधान रहें। आज किसी से तेज बहस हो तो आपके मुंह से कुछ ऐसी खरी-खरी बातें निकल जाएंगी, जिनका नेगेटिव असर दोस्ती और मानसिक शांति पर रहेगा। आपके निर्णयों में भी अस्पष्टता रहेगी। कोई जिम्मेदारी आप बिना पूरी तरह समझे ही स्वीकार कर लेंगे। हालांकि, थोड़ी देर में सब समझ भी जाएंगे। आज किसी को लव प्रपोजल भेजना है तो भेज दें। परिणाम आपके फेवर में आ सकता है। जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस आने के योग कम है। आज आप लेने-देन के मामलों में धैर्य रखें। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई में नई योजना बना कर काम शुरू करेंगे।
  8. वृश्चिक – आज आपका मन डांवाडोल भी हो सकता है। किसी तरह की कोई आशंका मन में चलती रहेगी। आज सिंह राशि वाले लोग अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैंए लेकिन पार्टनर के साथ ज्यादा अपेक्षाएं आपको दुखी कर सकती हैं। व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन.देन में सावधानी रखें। मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता हैं। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  9. धनु – किसी मामले को लेकर आज आप थोड़े भ्रम में पड़ सकते हैं। इससे आप परेशान रहेंगे। परिवार और प्रेमी जनों से थोड़े मोहभंग जैसी स्थिति भी बन सकती है। काम ज्यादा होने की वजह से शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। आज आप जितना हो सके उतना ही काम करें। जिन कामों में रिस्क हो उनसे दूर ही रहें। आज आपका लव पार्टनर ज्यादा इमोशनल हो सकता हैए लेकिन आप भावनाओं पर कंट्रोल करें।व्यापार-व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। निवेश लाभदायक रहेगा, लेकिन व्यय की स्थिति बन सकती है। ज्यादा मेहनत से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। सिरदर्द रह सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। मेडिकल और टेक्निकल फील्ड के विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
  10. मकर – आज आप अपने फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। हो सकता है आज आपको कुछ मामलों में सफलता न मिले। आप दूसरों में दोष निकालने के झमेले में जरा भी न पड़ें। पति-पत्नी के बीच यदि कोई गलतफहमी है तो वह दूर होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है।
  11. कुंभ – ऑफिस में कुछ कठिन सवालों का सामना आज आपको करना पड़ सकता है। बड़े और लंबी समय की योजनाओं में समय फालतू बरबाद हो सकता है। आज हो सकता है कि आप कहना कुछ चाहें और आपके मुख से कोई और ही बात निकल जाए। इस वजह से आप परेशान भी होते रहेंगे। आज आपकी बनाई हुई योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। आपको सोच-समझकर बोलना चाहिए। परिवारजनों की अपेक्षाएं ज्यादा होने से तनाव हो सकता है, इसको हावी नही होने दें। लव लाइफ के लिए यह समय अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक यात्राओं और कर्ज के योग भी बन सकते हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर रहेगा। इस राशि के कम्प्यूटर के विद्यार्थियों को तनाव झेलना पड़ सकता है।
  12. मीन – आज आप बेवजह पैसा खर्च करने से बचें। आज पैसों के मामले सुलझाने में झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। आज कुछ काम आपकी इच्छानुसार नहीं होंगे, इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आज अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों को फायदा मुश्किल से मिलेगा। निवेश सोचे समझकर करें। समय-समय पर जरुरी चेकअप करवाते रहें। कोई पुराना रोग आपको फिर परेशान कर सकता है। लोगों को कानून संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।