1. मेष (Aries) : आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।
  2. वृषभ (Taurus) : आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारितररूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मातृ पक्ष की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा लाभ हो सकता है। व्याधिग्रस्तों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।
  3. मिथुन (Gemini) : आपको जीवनसाथी और संतान के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो इसका ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट संबंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।
  4. कर्क (Cancer) : ग्लानि से आज आपका मन व्यथित हो सकता है। स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव महसूस कर सकते हैं। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा। थकान रह सकती है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। सब ठीक होगा।
  5. सिंह (Leo) : आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहित हो जाएंगे। कार्य-सफलता के योग हैं।
  6. कन्या (Virgo) : परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्चों से संभलें। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन हो सकता है।
  7. तुला (Libra) : आप व्यवस्थितरूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।
  8. वृश्चिक (Scorpio) : स्वभाव में उग्रता पर और वाणी पर संयम रखने की आज गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज परिजनों से विवाद की संभावना है। इसलिए ऐसे समय को शांति से टाल दें। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना हैं।
  9. धनु (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है।
  10. मकर (Capricorn) : आज आपको व्यापार-संबंधित कार्यों में लाभ होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, संबंधियों से लाभ होगा। उनसे भेंट – उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल का उपयोग सावधानी से करें। व्यवसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढे़गी। संतान की तरफ से संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  11. कुंभ (Aquarius) : आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आमोद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान विषयक चिंता रहेगी।
  12. मीन (Pisces) : आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज आपको थोड़ी-बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को हल्का करेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।