1. Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज आपके उपर गणेशजी की कृपा रहेगी। दिन भर मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। कुछ दिनों से सेहत को लेकर परेशान चल रहे लोगों को राहत मिलने के संकेत हैं। पेशेवर स्तर पर जिस तरह से आपने नए आइडियाज लगाए हैं उसका परिणाम बहुत बेहतर आने वाला है। घरेलू खर्च को लेकर चिंतित रहने वाले लोगों को इस बार बचत की संभावना दिख सकती है। जिसे आप मन ही मन प्यार करते हैं उससे सामना होने की संभावना है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- क्रीम।
2. Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो
कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य को डिप्रेशन से बाहर आने के लिए आपकी जरुरत महसूस हो सकती है। पेशेवर स्तर पर सुगमता से चल रहे काम में कुछ समस्या आने की संभावना दिख रही है। जिस काम को आप लम्बे समय से करते आए हैं अब आपेक हाथ से फिसलता हुआ लग रहा है। आपको सही जोड़ीदार मिलने के संकेत हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गुलाबी।
3. Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
दिन मध्यम फलदायी रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। पढाई के स्तर पर किसी मुद्दे पर गहरी समझ का अभाव आपको पानी में डुबो सकता है। किसी छोटी सी गलती को लेकर आपका सीनियर आपको किसी शर्मनाक स्थिति में धकेल सकता है। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है उन्हें कुछ भी नया शुरु करने से पहले सावधान रहना चाहिए। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पीच।
4. Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आप संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। धन अधिक खर्च होगा। जींदगी के प्रति ठहराव वाला रवैया आपको कभी कभी बैचेन कर सकता है। जब समय आपके विपरीत जा रहा है ऐसे में किसी के देखभाल को नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। कार्यलस्थल पर एकाग्रता का अभाव बना रहेगा, जिसकी वजह से आपकी छवि खराब होने के संकेत हैं। आपका शौक आपको किसी कठिन समय में संभाल सकता है।शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मजेंटा।
5. Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिकरुप से आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। प्रेमियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के किसी निर्णय में शामिल किए जाने की संभावना है, आपका प्रयास घर में शांति बनाए रखने के लिए कारगर साबित होगा। किसी ऐसे सौदे में हाथ आजमाया है जो खास फायदेमंद नहीं नजर आ रहा। आपकी उपस्थिति का कोई महत्व दे इसके लिए आपको अपने में काबिलियत लाने की जरुरत है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- हल्का नीला।
6. Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आपके लिए आज का दिन शुभ हैं। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। प्रेमी आपके साथ क्लालिटी समय बिताने वाले हैं। अपने फ्रशटेशन को छुपाने की कोशिश करना उचित नहीं होगा वो किसी न किसी रुप में बाहर आ ही जाएगा। कार्यस्थल पर आपके विचार का असर आपके काम में झलकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पैसे से संबंधित किसी मामले में देरी से बड़ी समस्या खड़ी होने की संभावना है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग-सफेद।
7. Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। परिवार को बाहर कहीं घूमने ले जा सकते हैं, जिसका वो दिल खोलकर मजा लेंगे। किसी दोस्त के उकसाने से आप फिटनेस को लेकर प्रयास कर सकते हैं। टिचर या सीनियर आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। तन्हा दिल को किसी का साथ मिल जाने के संकेत हैं। सहकर्मी आपके लिए बहुत बड़ा मददगार साबित हो सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सुनहरा।
8. Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। स्टॉक का काम करते हुए आपको बहुत सावधानी से चलने की जरुरत है। कोई कदम उठाने से पहले आपको उससे जुड़े जोखिम के उपर भी विचार करना चाहिए। आज का दिन कुछ नया शुरु करने के लिहाज से बहुत बेहतर साबित होगा। लक्ष्य की तरफ बढने के लिए पूरी उर्जा के साथ तैयार नजर आएंगे। घरेलू स्तर पर बहुत सारे उलझे सिरे को सुलझाने की जरुरत है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- ऑफ व्हाइट।
9. Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। व्यायाम का नया तरीका अपनाने से आपका तनाव दूर होने की संभावना है। ट्रांसफर या पदोन्नति टल जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को कुछ बुरे अनुभव से गुजरना पड़ सकता है। आपके आगामी काम में परिवार का भरपुर सहयोग मिलते रहने की उम्मीद है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- फिरोजा।
10. Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पडे़गा जो कि लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। किसी नए व्यापार के लिए बिना किसी प्रयास के पैसा जुटाने में सफल रहेंगे। किसी के साथ व्यापार में जुड़ने से आपको इस क्षेत्र में बहुत अनुभव हासिल हो सकता है। आपकी सोच अपने सहकर्मियों से भिन्न है यही आपको कार्पोरेट की सीढी तक पहुंचा सकता है। जीवनसाथी के मूड को ठीक करना आसान नहीं होगा, लेकिन अपनी तरफ से कोशिश करने में पीछे नहीं हट सकते। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- गोल्डेन ब्राउन
11. Aquarius (कुंभ) : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आमोद-प्रमोद के पीछे आज धन खर्च हो सकता है। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आप को समाचार मिलेंगे। आपकी सूझबूझ उसको प्रभावित करने में सफल रहेगी जिसे आप प्यार करते हैं। आपका मददगार रवैया घर के किसी बुजूर्ग के लिए बहुत बड़ा सहयोग साबित हो सकता है। कुशल प्रबंधन करने में आप माहिर हैं, जिसकी वजह से कार्यस्थल की किसी समस्या को आसानी से सुलझा सकते हैं। नियमित व्यायाम की वजह से आप फिट बने रहेंगे। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हल्का हरा।
12. Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। परिवार के साथ लॉग ड्राइव पर जाना आपको किसी बड़ी चिंता से दूर रखेगा। जिन लोगों ने नई नौकरी शुरु की है उनके लिए सबकुछ अच्छा चलता रहेगा। मार्केटिंग का काम करने वाले लोग अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहने वाले है। अपनी त्वचा से उम्र का राज छुपाने के लिए या आपको अपने हेल्थ का जबाव देना होगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सिल्वर।