1. मेष : व्यापार-व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा। निराश व उदासीन न हो। खानपान का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता। आर्थिक स्थित अच्छी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
  2. वृषभ : आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वभाव में सरलता लाएं। मनोबल से परेशानियां दूर होंगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। यात्रा सुखद।
  3. मिथुन : आपके प्रयासों से कार्य में शीघ्र सफलता मिलेगी। कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम।
  4. कर्क : भागदौड़ की अधिकता रहेगी। आपकी सोच से कुछ उल्टा हो सकता है। विद्यार्थियों को परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से विवाद ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  5. सिंह : रुपए-पैसों का संतुलन बनाकर रखें। आशावादी दृष्टिकोण अपनाएं। दाम्पत्य जीवन सुखमय। काम को अधिक महत्व दें। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर।
  6. कन्या : कोई बड़ा निर्णय भावुकता में ना लें। मित्र आपसे थोड़ा नाराज हो सकते हैं। रूका पैसा मिलेगा। नवीनवस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव। परिवार में सुख शांति रहेगी।
  7. तुला : लंबे समय से रूका कार्य पूर्ण होगा। सरकारी कामकाजों में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला की सलाह से लाभ की संभावना। आर्थिक पक्ष उत्तम।
  8. वृश्चिक : कानूनी मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप ना करें। वैवाहिक अड़चनें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दिल लगाकर काम करें। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।
  9. धनु : नए अवसर मिलेंगे। परिवार को अधिक समय देंगे। आवास परिवर्तन संभव। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से लक्ष्य प्राप्ति संभव। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
  10. मकर : दिखावे से दूर रहे। प्रतिस्पर्धा में डटे रहे, सफलता मिलेगी। आय से अधिक धन व्यय होगा। क्रोध को हावी न होने दें। वृद्धजनों का आशीर्वाद लेकर कार्य करें। यात्रा असफल हो सकती है।
  11. कुंभ : सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। वाहन सुख की प्राप्ति संभव। रूके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद।
  12. मीन : मन अप्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष आपकी ओर कम ध्यान देगा। स्वयं पर विश्वास रखें। वाणी माधुर्य का लाभ लें। आर्थिक लाभ की संभावना। मातृ सहयोग प्राप्त होगा।