आज से नवरात्र शुरू हो चुके हैं। नवरात्रि पर देवी की पूजा और नौ दिन के व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है। 9 दिन मां की अराधाना और फिर 10वें दिन मानाया जाने वाला दशहरा इस पूरे त्योहार को खास बनाता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों को मां देवी के आगमन का बेसब्री से इंतज़ार होता है. नवरात्रि को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
इन नौ दिनों में अगर आप कुछ नियमों का पालन करते हैं तो मां की कृपा आप पर बनी रहेगी। इसके साथ ही अगर देवी मां को इन चीजों से भोग लगाएं तो भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. तो आज आपको बताते हैं कि देवी मां को किन चीजों का भोग लगाएं और उससे क्या परिणाम मिलता है।

  1. जल्दी सफलता के लिए : देवी मां को कपूर, अगर, केसर और कस्तुरी के जल व कमल के जल का भोग लगाने आपको कामों में जल्दी सफलता मिलेगी।
  2. सुख और समृद्धि : मां दुर्गा को दूध से स्नान कराने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
  3. कष्ट दूर होंगे : माता रानी का अभिषेक किशमिश के रस से किया जाए तो आपके जीवन से हर तरह के कष्ट दूर होंगे।
  4. धन और विद्या : इसके अलावा आम या गन्ने के रस से देवी मां की पूजा करने से घर में धन और विद्या बनी रहती है।