आज हम आपको बताएँगे की  केसर वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वैसे तो केसर का यूज अधिकांश मिठाईयों में किया जाता हैं। आपको बता दें केसर सिर्फ गुणों से ही भरपूर नहीं है। इसके दाम भी गहनों से कम नहीं। भारत में केसर की खेती कश्मीर में होती है। चलिए बताते है इसके फायदों के बारे में…

केशर दूध पीने के 6 अद्भुत फ़ायदे 

  1. मिलेगी सर्दी और बुखार से राहत : अगर आपके सर्दी और बुखार हो गया है तो आप एक गिलास गर्म दूध में 1 चुटकी केसर और शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है। 
  2. अच्छी नींद में फायदेमंद  : केसर को दूध के साथ मिलाकर पीने से कई तरह की शारीरिक परेशानियों खुद ही हल हो जाती है। ये त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। हर रोज रात को दूध और केसर का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है।
  3. होगी पेट की परेशानी खत्म : केसर पेट से जुड़ी समस्या जैसे अपच,पेट में गैस को दूर करने में मददगार होती है। हर रोज दूध के साथ केसर का सेवन करने से आराम मिलता है।
  4. बढ़ेगी शारीरिक ऊर्जा : यह शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य करती है। इसके सेवन से पुरुषों में मर्दानगी बढ़ती है। मर्दों को केसर,बादाम तथा शहद का सेवन करने से लाभ मिलता है।
  5. चोट में फ़ायदेमंद : जख्म जल्दी भरे केसर जख्म भरने के लिए सबसे अच्छी दवाई है। चोट लगने पर इसका दवाई की तरह इस्तेमाल करने से जल्दी आराम मिलता है। 
  6. होगी महिलाओं की समस्या दूर : ठंडे मौसम में केसर का हर रोज सेवन करने से औरतों की पीरियड्स से जुडी समस्याएं और गर्भाशय में सूजन जैसी समस्याएं दूर हो जाएगी।