नारियल के तेल में स्वास्थ्य-प्रद ढेर सारे लाभ हैं। नारियल का तेल त्वचा तथा बालों के बेहद फायदेमंद साबित होता है। साथ ही इसे खाना बनाने के प्रयोग में भी लाते हैं। नारियल के वृक्ष उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में बहुतायत में पाए जाते है।  इसके अलावा ये अमेरिका तथा ब्रिटेन जैसे देशों में भी पाए जाते हैं। यह बालों को नरम, चमकदार तथा स्वस्थ बनाता है। इसलिए आपको रसायन युक्त उत्पाद प्रयोग करने की कोई जरुरत नही है। अपने लोशन, कंडीशनर इत्यादि को भूल जाएँ।
नारियल का तेल पसीने की बदबू को दूर काम करता है। रात को सोने से पहले नारियल का तेल लगाने या मसाज करने से त्वचा, शरीर की गर्मी, स्ट्रेच मार्क्स, इन्फ़ेक्शन और बालों की परेशानी आदि दूर हो जाती है। आइए जाने इनसे होने वाले फायदो के बारे में….

रात को नारियल तेल उपयोग करने के 12 बेहतरीन फ़ायदे : 

  1. नेल इंफेक्शन : नारियल के तेल से आप अपने नाखून को भी मजबूत व सुन्दर बना सकते हो। इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले अपने नाखुनो पर लगाकर मसाज करे। इससे नेल इंफेक्शन भी नही होगा।
  2. स्ट्रेच मार्क्स : इसमें कैप्रिक एसिड,विटामिन ई होता है जो स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करता है इस एरिया पर अच्छी तरह मसाज करें। इसे स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होगी।
  3. ग्लोइंग स्किन : नारियल तेल के इस्तेमाल से आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकती है इससे आपकी स्किन को मॉइश्चराइज मिलेगा इसका इस्तेमाल रात को सोते समय करे।
  4. झुर्रियों भगाए : झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल के लिए आप अपने चेहरे पर हलके हाथो से नारियल तेल लगाए और सुबह इसे पानी से धोले।
  5.  बालों का गिरना : नारियल के तेल की रात को सिर में मालिश करने से बालों का गिरना बन्द हो जाता है।
  6. शरीर में गर्मी होने पर : रात को नारियल के तेल में पानी को अच्छी तरह मिलाकर सिर व पैरों के तलुवों पर मालिश करने से शरीर की गर्मी धीरे-धीरे शान्त होती है।
  7. दांतों का दर्द : रात को नारियल के तेल में रूई को भिगोकर दर्द हो रहे दांत के नीचे दबाकर रखें। इससे दांतों दर्द में जल्द आराम मिलता है।
  8. खाज-खुजली : रात को नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर मालिश करें या नींबू को वैसे ही चूसें। इससे खुजली मिट जाती है।
  9. सौन्दर्य प्रसाधन : शुद्ध नारियल का तेल बालों के लिए बहुत ही लाभकारी है और इस तेल से जख्म भी जल्दी भर जाते हैं।
  10. बालों की कंडीशनिंग में : एक कटोरी में पर्याप्त नारियल का तेल लें, और इसे पिघला लें। अब इसे उँगलियों के पोरों पर लगा कर सिर पर मालिश करें। अच्छे से समय देकर मालिश करें ताकि तेल सिर में अच्छे से अवशोषित हो जाए। तेल को जड़ों से बालों के सिरे तक लगाएं। सिर पर कोई पुराना कपडा या शावर कैप लगा कर रात भर के छोड़ दें। बाल बेहद खूबसूरत हो जायेगे।
  11. चेहरे को हाइड्रेट करने में : रात को चेहरे को अच्छे से धो कर हल्के हाथों से पोंछ लें। चेहरे को रगड़ कर साफ़ न करें। नारियल का तेल आँखों के लिए भी बेहद अच्छा होता है। इससे डार्क सर्किल ख़त्म होते है तथा झुर्रियां भी मिट जाती हैं। इसे थोड़ी सी मात्रा में रुई पर लेकर आँखों के आस पास की जगह पर लगा लें। चेहरे पर कहीं भी खुश्क जगह है तो नारियल का तेल लगाने से फायदा मिलता है। नारियल का तेल फाटे होठों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसे नहाने या चेहरा धोने के बाद पूरे चेहरे पर हाइड्रेशन के लिए प्रयोग किया जा सकता है। आप आयल क्लींजिंग में भी नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
  12. नारियल तेल से मधुमेह का उपचार : नारियल का तेल इन्सुलिन के स्तर में सुधर करता है। जिससे रक्त में शर्करा की मात्रा नियंत्रित होती है। नारियल के तेल में मौजूद मध्यम फैटी एसिड टाइप 2 मधुमेह के खतरे को कम कर देते हैं। ये कोशिकाओं में आसानी से अवशोषित होकर ऊर्जा में परिवर्तित हो जाते हैं।