आज 16 सितंबर के दिन हर राशि के जातकों के जीवन में कुछ न कुछ उथल-पुथल होगी, क्योंकि इस दिन सूर्य सिंह राशि से होते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण हर राशि के जातकों की लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पडेगा। इसके साथ ही इस दिन पुष्य नक्षत्र भी रहेगा। जिसका असर हर पर शुभ होगा।
आज 16 सितम्बर की रात 12 बजकर 41 मिनट पर सूर्यदेव सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में चले जायेंगे। इससे सभी राशि वालों के जीवन में फर्क पड़ेगा। सूर्यदेव जिस राशि में बैठते हैं, उसकी वृद्धि करते हैं और जन्मपत्रिका के जिस किसी भी खाने में वो राशि मौजूद हो, जिसमें सूर्यदेव विराजमान हैं। जैसे कि अगर आपकी कर्क लग्न है तो सूर्यदेव आपकी पत्रिका के तीसरे खाने में हुए क्योंकि कन्या राशि कर्क राशि के तीसरे खाने में पड़ती है। जानिए आपकी रासि को क्या लाभ मिलेगा…

  1. मेष राशि : इस राशि के जातकों के छठे घर में बैठकर सूर्यदेव रोग, शत्रु और व्यय की वृद्धि करेंगे। मेष राशि वालों को सूर्य के बुरे फल से बचाने के लिए एक महीने तक बहन से झगड़ा अवॉयड करना चाहिए। कर्ज लेने से बचना चाहिए और बंदर को गेंहू, गुड़ खिलाना चाहिए।
  2. वृष राशि : सूर्यदेव संतान का भला करेंगे और भरपूर रोमांस देंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन की प्रबल संभावनाएं हैं। आमदनी की जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिये इस महीने झूठ न बोलें और मन में ईर्ष्या न रखें।
  3. मिथुन राशि : सूर्य की इस संक्रांति से आने वाले एक महीने में आपको भूमि, भवन और वाहन का लाभ होगा। माता या माता जैसी स्त्रियों से विशेष लाभ होगा। अच्छे फलों को सुनिश्चित करने के लिये आने वाले 30 दिनों तक शरीर पर शुद्ध सोना पहनें और रविवार को प्रज्ञा चक्षुओं को आदर के साथ भोजन कराने से लाभ सुनिश्चित होगा।
  4. कर्क राशि : सूर्यदेव की कन्या संक्रांति से आपको यश की हानि होगी और भाई-बहनों से संबंध विच्छेद होंगे। बुरे प्रभावों से बचने के लिये एक महीने तक चोरी के माल से दूर रहें और बुरे काम न करें।
  5. सिंह राशि : आपके परिवार में कोई नया सदस्य आने वाला है। आपके ससुराल में कोई कष्ट हो सकता है। बुरे फलों से बचने के लिये रविवार के दिन नारियल का तेल धर्म स्थान पर दें।
  6. कन्या राशि : सूर्य की इस संक्रांति से सबसे ज्यादा लाभ आपको होगा। आपको भरपूर यश मिलेगा और प्रेम-संबंध मजबूत होंगे, संतान को न्यायालय से लाभ और अचानक धन का लाभ होगा। अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिये घर की पश्चिमी दिवार पर रोशनी कम रखें।
  7. तुला राशि : सूर्य का बारहवें स्थान पर गोचर-खर्च की वृद्धि करायेगा। अनचाहे खर्चों से बचाव के लिये भूरी चीटियों को त्रिचौली डालना शुभ रहेगा । त्रिचौली का मतलब है- गेहूं का आटा, चावल का आटा और चीनी। तीनों को मिलाकर त्रिचौली बनती है। उगते हुए सूर्य को नमस्कार करना भी अच्छा रहेगा।
  8. वृश्चिक राशि : कन्या राशि में सूर्य का जाना फायदेमंद रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। मनोकामनायें पूरी होंगी। रविवार के दिन रेत पर कुछ देर लेटने से लाभ होगा और मूली दान करने से विशेष लाभ होगा।
  9. धनु राशि : इस राशि के जातकों को पद का लाभ होगा। अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी। आपकी सन्तान को लाभ होगा। मनचाहे स्कूल में एडमिशन मिल सकता है। सूर्य से शुभ फल पाने के लिए किसी से अपना प्लान शेयर न करें और इस महीने टोपी लगाये रहें तो विशेष लाभ होगा।
  10. मकर राशि : इस राशि के जातकों के किस्मत का सितारा बुलंद होगा। लम्बे समय से जिस ठहराव की कामना थी- वो ठहराव आपको इसी महीने हासिल होगा। सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये एक महीने पीतल के बर्तनों का प्रयोग कीजिये और बुधवार के दिन एक सूखा नारियल- जल में प्रवाहित करें।
  11. कुंभ राशि : इस राशि में सप्तमेश सूर्य का आठवें जाना कई हिसाब से अच्छा रहेगा। आपको बीमार लोगों की सेवा का अवसर मिलेगा। आपकी उपस्थिति मात्र से लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। अगर आप डॉक्टर हैं तो आपको विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य से विशेष लाभ लेने के लिये एक महीने तक बड़े भाई या गाय की सेवा करें।
  12. मीन राशि : इस राशि के जातकों को सूर्य की कन्या संक्रान्ति से दाम्पत्य सुख का लाभ मिलेगा। एकस्ट्रा मैरिटल रिलेशन्स की सम्भावना भी प्रबल ह। सूर्य की कर्क संक्रान्ति से शुभ लाभ लेने के लिये एक महीने तक हर रविवार रात में खाना बन जाने के बाद चूल्हे पर दूध के छींटे मारकर बुझाइये और अगला सूरज उगने के पहले दुबारा चूल्हा मत जलाइये। आपको बहुत लाभ होगा।