आज हम आपको All Ayurvedic में एक ऐसी समस्या के निदान के बारे में बताएँगे जो लगभग 70% लोगों को होती है वो है पेट से जुड़ी समस्या क़ब्ज़ की जिससे सुबह पेट अच्छे से साफ़ नही होता तो दिन भर निकलना मुश्किल हो जाता है। सुबह जब तक पेट खुल कर साफ़ न हो तब तक व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक शांति नहीं मिलती और इसके साथ साथ पेट खुल कर साफ़ न होने से आपको कब्ज की समस्या भी उतपन हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत अधिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है क्योंकि जब किसी का पेट खराब हो जाता है या उसे कब्ज हो जाती है तो बहुत सारे शारीरिक समस्या लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं।
ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि हमारा पूरा शरीर पेट पर ही आधारित होता है अगर पेट में कही कोई भी छोटी बड़ी समस्या आ जाये तो आपको उसके लिए तुरंत कोई न कोई अच्छा सा उपाय जरूर कर लेना चाहिए ताकि आपको शारीरिक समस्या का सामना न करना पड़े।लेकिन आज आपको सभी लोग तरह तरह के उपाय बताते है लेकिन उनका आपके पेट के ऊपर कोई भी असर नहीं पड़ता ऐसे में आप ये सोच लेते है की घरेलु उपाय काम नहीं करता लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता अगर हम सही घरेलु उपाय का इस्तेमाल करते है तो आपके खुल कर पेट साफ़ न होने की सभी समस्या पहले दिन के इस्तेमाल से ही समाप्त हो जाती है और आप खुल कर सुबह अपना पेट साफ़ कर सकते हैं। तो चलिए जानते है की कैसे हम घरेलु उपाय को घर पर बनाते है।

आवश्यक सामग्री :

  1. 3-5 ग्राम त्रिफला पाउडर
  2. एक चम्मच शहद
  3. एक गिलास गरम पानी

बनाने की विधि और सेवन का तारिका :

  • रात को सोने से पहले १ चम्मच शहद में ३-५ ग्राम त्रिफला पाउडर को १ गिलास गर्म पानी के साथ मिलकर इसका सेवन करना है ऐसा करने से पहले दिन से आपको कब्ज में आराम देखने को मिलता है और आपके पेट के सभी रोग समाप्त हो जाते है। इसीलिए पेट की समस्या या कब्ज की समस्या के रोगी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आपका पेट सुबह पानी की तरह साफ़ और हल्का हो जाएगा।