नमस्कार दोस्तों All Ayurvedic में एक बार फिर से आपका स्वागत है। आज हम आपको मुँहासों को ख़त्म करने वाले 4 आसान घरेलु उपाय बताएँगे। लड़की हो या लड़का जवानी में हर किसी की सुंदर दिखने की चाह होती है। लेकिन इस उम्र में कील-मुहाँसों जैसी समस्याएं बाधा भी उत्पन्न करती हैं। इसका मुख्य कारण हार्मोन्स में बदलाव है। दूसरा इस उम्र में त्वचा तैलीय हो जाती है, जिससे शरीर के रोम छिद्र बन्द हो जाते हैं। इस कारण हमारी त्वचा पर बैक्टिरिया बढ़ जाते हैं, जिनके परिणामस्वरूप मुहाँसे होते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताएंगे जो इन मुहाँसों को जड़ से खत्म कर आपका चेहरा निखार देंगे।

मुँहासों को ख़त्म करने के 4 आसान उपाय :

1.मुहाँसों का सबसे अच्छा इलाज है नीम। नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें कुछ हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे रात में चेहरे पर लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो ले। आपको तुरंत परिणाम नजर आएगा।
2.गुलाब को पीसकर इसमे थोड़ा निम्बू मिलाएं। इसे अब लगभग 10 मिनट तक चेहरे पर घिसें। ऐसा हफ्तेभर करने से आपको मुहाँसों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
3.रात को सोते समय चेहरे पर एलोविरा का रस लगाएं। सुबह उठकर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
4.लहसुन को पीसकर नारियल के तेल में गर्म कर छान लें। अब इसमें हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुहाँसों पर रगड़ें।