आज की रोजमर्रा की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि लोगों के पास खुद के लिए वक्त नही निकल पाता है। काम का इतना प्रेशर की व्यक्ति यह भी भूल जाता है कि सही रहने के लिए सोना भी जरूरी होता है। अगर आपको रात में ठीक से नींद न आने की समस्या है तो फिर कुछ उपाय कर सकती हैं। लेकिन गोलियों का सेवन ना करे क्योंकि यह स्लो पोइज़न आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

  • दोस्तों नींद एक ऐसी चीज है, जो किसी को फुटपाथ पर सोने से ही आ जाता है और किसी को मखमली बेड पर भी आती नहीं। निद्रा जीवन के लिए बहुत आवश्यक भी है। विश्व में ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जो अनिद्रा से पीड़ित हैं। अनिद्रा पूरे विश्व मे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है।

यह किसी भी उम्र के पुरुषों और महिलाओं को हो सकती है। वात-पित्त मानसिक तनाव के कारण से अनिद्रा पैदा होता है। अनिद्रा का और भी कई कारण है। दोस्तों आज के इस लेख में हम अनिद्रा से कैसे छुटकारा पाएंगे, उसके बारे में हम आपको बताएंगे।

 नींद लाने के घरेलु उपाय : 

  1. एक केले की स्लाइस काटिए। इस पर भुना जीरा डालिए और शाम को खाइए।
  2. सोने से पहले एक चम्मच जायफल पाउडर लें। आप चाहें तो इसे गर्म दूध में डालकर भी पी सकती हैं।
  3. गाजर नींद लाने की एक उत्तम घरेलू औषधि है। रोजाना 250 ml गाजर का रस को सुबह शाम सेवन करें, इससे आपकी नींद न आने की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगा। गाजर अनिद्रा रोगीयों के लिए एक उत्तम घरेलू औषधि है।
  4. नींद ना आने से सरसों के तेल से पैरों के तलवों को अछे से मालिश करने से अच्छी नींद आती है।
  5. अच्छी नींद लाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध का सेवन करें इससे अच्छी गहरी नींद आती है।
  6. प्याज को आग में भून के उसे पीसकर उसका रस निकाल लें। रोजाना 2 चम्मच रस को सेवन करें, इससे नींद न आने की समस्या दूर हो जाएगी।
  7. अच्छी नींद केलिए रोजाना व्यायाम की आदत डालें, जिससे बहुत अच्छी नींद आती है, पर एक बात का ध्यान रखना है कि सोने से पहले व्यायाम करना नहीं चाहिए।
  8. निद्रा जाने के समय मन मे सकारात्मक भावना रख के मन को शांत रखें। जिस रूम में आप सोते हो सोने के कमरे को शांत व अंधकारमय रखें। 
  9. खीरे के छिलकों को रात में पैरों के तलवों में रगड़िए।
  10. शहद भी अच्छी नींद लाता है।