• रोजमर्रा की जिंदगी में हर दिन इंसान किसी ना किसी परेशानी के साथ दिन की शुरूआत करता है। और इन परेशानियों को सुलझाने में और ज्यादा परेशान हो जाता है। 
  • कई ऐसी समस्याएं जो हमारें शरीर से जुड़ी होती है जैसे सुबह उठते ही पता चला कि चेहरें पर एक नया पिपंल्स दस्तक दे चुका है, तो हो गई परेशानी शुरू। 
  • फिर ना जाने क्या-क्या उपाय करने लगते है और उन समस्या का निदान होने से ज्यादा उसमें उलझना पड़ता है।
  • वैसे हमारी रोज की लाइफ में हम कई ऐसी चीजों का उपयोग करते है, जिनका दुसरा इस्तेमाल भी किया जा सकता है लेकिन बिना जानकारी के हम उसे उपयोग में नही कर पातें है। 
  • घर में मौजूद चीज़ों से हम अपनी कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। तो चलिए, आज हम आपको भी इन नुस्खों के बारे में बताते हैं, जिन्हें इस्तेमाल कर के अपनी ज़िंदगी को थोड़ा आसान बना सकते हैं। 

कौन  से है वो अद्भुत तरीके:

  • टूथपेस्ट
    • टूथपेस्ट का नाम आते ही दिमाग में ब्रश और टूथपेस्ट मुंह में घुमने लगते है। लेकिन क्या आपको पता है टूथपेस्ट से दांतों को साफ़ करने के अलावा भी कुछ और काम में लिया जा सकता है। 
    • अगर आपके चेहरें पर अनचाहे मुहांसे और पिम्पल्स है तो आपको किसी महंगी क्रीम या फ़ेसवॉश की जरूरत नही है बस थोड़ा सा टूथपेस्ट मुहांसे और पिम्पल्स पर लगा लिजिए, ऐसा करने से वे हमेशा के लिए जड़ से ही खत्म हो जाएंगे।
  • लार:
    • लार हमारें शरीर के लिए काफी उपयोग है, अगर आपके चेहरें पर मुहांसे और पिम्पल्स हो रहें है तो परेशान ना हो, आपको सुबह उठकर बिना ब्रश किए और पानी पिएं अपने मुंह की लार को अपने मुहांसे और पिम्पल्स पर लगाना है। 
    • और करीब एक घंटें बाद आप उसे धो लें ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरें से मुहांसे और पिम्पल्स हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।
  • बेकिंग सोडा और निम्बू:
    • कई बार पानी की शिकायत या फिर ज्यादा दवाइयों के उपयोग से दांत खराब हो जाते है। ऐसे में ब्रश करने पर भी दांत साफ नही हो पाते है और पीलेपन की शिकायत रहती है। 
    • ऐसे में आप घबराएं नहीं बल्कि थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नींबू लेकर पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट से अपने दांतों को साफ करें लेकिन याद रहें कि रोजाना ना करें। सिर्फ सप्ताह में एक बार साफ करने पर ही आपके दांत मोतियों से चमकने लगेंगे।
  • क्रोसिन टेबलेट
    • क्रोसिन टैबलेट को देखते ही कई लोगो का सिरदर्द कम होने लगता है और कईयों का लेने के बाद खत्म हो ही जाता है। लेकिन क्या आपको पता है यह गोली शैम्पू का भी काम कर सकती है। 
    • असल में क्रोसिन की सिर्फ दो गोली का चूरा बनाकर इसें शैम्पू में मिलाकर आपे बालों में लगाएं। ऐसा करके बालों को 5 मिनट के लिए छोड़ दे। और उसके बाद बालों को धो लें। ये आपके बालों से पूरी तरह से डैंड्रफ़ को हटा देगा।
  • सरसो का तेल:
    • सरसों का तेल काफी गुणवत्ता और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि कई लड़कियां अपने आप को फिट रखने के चक्कर में इससे परहेज करती है। 
    • लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप लम्बें नाखून रखने की शौकिन है तो आपको अपने नाखून पर रोज सरसों के तेल की मालिश करनी शुरू कर देनी चाहिए। इससे आपके नाखून मजबूत होंगे और उनमें तेजी से ग्रोथ होगी।