• आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के चलते हम मोटापे और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। यह ऐसी बीमारियां है जो धीरे-धीरे आती है और धीरे-धीरे ही आपकी जिंदगी के लिए नासूर बन जाती है। इसके अलावा खराब खान-पान का असर हमारे लीवर और हार्ट पर भी पड़ता है। इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए शरीर को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। और इसके लिए अपने आहार पर ध्‍यान देना बहुत जरूरी है।
  • अपने आहार में ऑलिव ऑयल और नींबू के रस को शामिल कर आप अपनी इम्‍यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। जी हां ऑलिव ऑयल में पाया जाने वाला फैट हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्‍व पाये जाते हैं। इसके अलावा नींबू के फायदों के बारे में तो हमें आपको बताने की जरूरत ही नहीं है। अगर ऑलिव ऑयल में नींबू का रस मिला दिया जाये तो यह एक बहुत अच्‍छी औषधि बन जाती है और इसके इस्‍तेमाल से हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं।

 सामग्री:

  • जैतून का तेल – 1/2 चम्मच
  • ताजा नींबू का रस – 1/2 चम्मच

बनाने की विधि:

  • दोनों की मिला कर मिश्रण तैयार कर लें।
  • इसे नाश्ते से आधे घंटे पहले खाएं।
  • इसे मिश्रण को आप रोजाना खा सकते हैं।
  • अच्छे परिणाम पाने के लिए हफ्ते में तीन बार अवश्‍य लें।

फायदे:

  • कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करें  
  • बढ़ती उम्र के असर को करें बेअसर
  • जोड़ों के लिए लाभकारी
  • कब्ज से छुटकारा