• रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र योग बन रहा है। चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि में होने से 3 राशियों के लिए दिन खास रहेगा। मेष, वृष, मिथुन वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है।
  •  नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त भत्ता या रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सैलेरी भी बढ़ने के योग हैं। वहीं बिजनेस करने वालों की इनकम बढ़ सकती है।
  •  उलझा हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। इनके अलावा कर्क, तुला, धनु, मकर, कुंभ राशि वालों को संभलकर रहना चाहिए। इन 5 राशियों के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है।

कोन से उपाय करे

1 . मेष:

  • पॉजिटिव –जिन कामों को लेकर आप परेशान रहेंगे वो अचानक किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं। अपना काम खत्म करने के बाद, दूसरे की मदद जरूर करें। नए रूप में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। जो काम आपको दिया जाए, उसे बिना नखरे किए स्वीकार कर लें। बहुत सोच-विचार कर ही कोई बात कहें। आपका ध्यान गृहस्थी के मामलों पर रहेगा। कई कामों में परिवार की मदद भी आपको करनी पढ़ सकती है। अपने खर्च पर कंट्रोल रखें। पैसों का कोई बड़ा सौदा भी आज निपट सकता है। वाणी के प्रयोग से आपके काम पूरे हो जाएंगे। धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं।
  • क्या करें –परिवार के किसी भी सदस्य या अपोजिट जेंडर वाले मित्र को परफ्यूम गिफ्ट दें।
  • करियर-कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा होगा। किसी से बहस में न पड़ें। अकेले रहने की इच्छा होगी। जबरदस्ती पढ़ाई करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

2. वृष 

  • पॉजिटिव –परिवार के किसी बुजुर्ग को आपकी मदद की जरूरत रहेगी। परिवार का कोई सदस्य या दोस्त आपको पैसे निवेश करने का अलग सोर्स भी बता सकता है। मेहनत से पैसे कमाने का दिन है। तनाव में कमी आ सकती है। हताशा और तनाव कम हो जाएंगे। रिश्तों के क्षेत्र में आप सकारात्मक रवैया रखें। साथ के लोगों से समय-समय पर मदद मिल जाएगी। आज किया गया निवेश आने वाले दिनों में आपको फायदा दे सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है। आज किसी भी काम में मेहनत करने से नहीं डरें। आप खुद को काफी उत्साही महसूस कर सकते हैं। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। फैसले लेने की क्षमता बढ़ सकती है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है।
  • नेगेटिव –आपको मिलने वाले फायदे पर किसी और की भी नजर हो सकती है। आपका नुकसान भी हो सकता है। कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती हैं।

  • क्या करेंहनुमान जी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडी) दान दें।

3 . मिथुन 

  • पॉजिटिव –किए गए कामों से आपको फायदा होगा। वाणी की चतुरता से आप हर काम कर लेंगे। करीबी लोगों को लेकर कोई संदेह है तो हर चीज सामने आ जाएगी। पैसों के लिहाज से समय अच्छा चल रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आज आपको मिल सकते हैं। ऑफिस या स्कूल-कॉलेज का कोई कागजी काम बाकी है तो पूरा हो जाएगा। उससे आपको ही फायदा होगा। आपकी तारीफ भी हो सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। अपने आक्रामक रवैये को छोड़ कर हर काम में दिमाग लगाएंगे और खुद को नियंत्रण में रखेंगे।

  • नेगेटिव –आज आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। कोई न कोई काम लगातार रहेगा। धन लाभ और किए गए कामों का फायदा भी कुछ कम होगा। आज होने वाला खर्च आपके जरूरी कामों का बजट भी बिगाड़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग ज्यादा ही कंजूसी करेंगे।

  • क्या करें –हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।