• महिलाएं और लडकियां अपने चेहरे को सदा जवां बनाए रखने के लिए ना जाने कितने प्रकार के उपाय करती है, जैसे पैसे खर्च करना, ब्यूटी पार्लर जाना, महंगी दवाइयां खरीदना, फेसवाॅश से चेहरे को दिन में 2-3 बार धोना आदि।
  •  वैसे आजकल लड़के भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनानें के लिए कई उपाय करते है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा मेकअप करना और ज्यादा क्रीम-दवाइयों के उपयोग करने से चेहरे की स्किन खराब होने का ज्यादा डर रहता है।
  • वैसे लड़कियां और लड़के सभी चेहरे को साफ करने के लिए फेसवाॅश जैसी चीजें ज्यादा इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि चेहरा धोने के लिए साबुन या फेसवॉश यूज करने से बचना चाहिए। ये स्किन को ड्राय बनाते हैं। 
  • इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नेचुरल और घर में उपयोग की जाने वाले ब्यूटी टिप्स लेकर आएं है जिनकी मदद से आप अपने घर पर ही अपने चेहरे को सदा जवां और कोमल बना सकती है।

तो आइए, जानते है, चेहरे को धोने के नेचुरल और घरेलू टिप्स के बारें में जिनकी मदद से स्किन को मिलता है भरपूर पोषण –

  1. दही : दही के बारें में तो आप सभी जानते होंगे कि ये स्वास्थ्य और चेहरें के लिए कितना उपयोगी है। दही कई पोषक तत्वों से मिलकर बना होता है। वैसे दही तो सभी के घर में उपलब्ध रहता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरें को धोने में भी कर सकते है जो कि किसी भी फेसवाॅश या साबुन से ज्यादा कारगार है।
  2.  दरअसल, दही लगाने से टैनिंग की पाॅब्लम दूरी होती है और एक नेचुरल माॅइश्चराजर होने के साथ-साथ किसी क्लींजर की तरह काम करता है जो कि आॅयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद है आप अपने फेस को धोने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते है।
  3.  बस जिस तरह से फेशवाॅश को यूज किया जाता है उसी तरह दही को यूज करना शुरू कर दिजिए, और फिर देखिए, कमाल।