• तरबूज गर्मियों के मौसम में होने वाला फल है। तरबूज का फल आकार में गोलाकार  होता है। यह काफी भारी होता है। तरबूज में बीज पाए जाते हैं। इसे खाते समय इसके बीजों को निकाल देना चाहिए। गर्मियों के मौसम में इसके सेवन करने से प्यास शांत होती है। 
  • शरीर में गर्मी के प्रभाव को दूर करने के लिए इसका सेवन करना अधिक लाभदायक होता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में शिथिलता आ जाती है इस कारण कुछ लोग इसे अक्ल यानि बुद्धि को नष्ट करने वाला मानते हैं। भोजन करने के एक घंटे बाद इसका सेवन करना लाभकारी होता है।

कैसे बनाये ये दवा:

  • उपाय 1:
  1. तरबूज के बीज की गिरी और सफेद खसखस अलग-अलग पीसकर बराबर मात्रा मिलाकर रख लें। फिर इसमें से 3 ग्राम की मात्रा सुबह-शाम खाली पेट पानी के साथ लें। इससे रक्तचाप कम होता है और रात में नींद अच्छी आती है। 
  2. सिर दर्द भी दूर हो जाता है। इसके सेवन से रक्तवाहिनियों की कठोरता घटने लगती है और खून की खराबी भी दूर होती है व रक्तवाहिनियां मुलायम और लचकीली बनने लगती है। 
  3. इसका प्रयोग आवश्यकतानुसार चार से पांच सप्ताह तक करना चाहिए।

  • उपाय 2: 

  1. तरबूज के बीजों के रस में एक तत्व होता है जिसे कुरकुर पोसाइट्रिन कहते हैं। इसका असर गुर्दो पर भी पड़ता है। इससे उच्च रक्तचाप कम हो जाता है। इसके अलावा टखनों के पास की सूजन भी ठीक हो जाती है।
  • उपाय 3: 

  1. 1 कप तरबूज के रस में 1 चुटकी सेंधानमक डालकर पीने से उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) कम होता है।

नोट:

  • तरबूज का अधिक मात्रा में सेवन करना हानिकारक होता है क्योंकि इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से मस्तिष्क में शिथिलता आ जाती है। तरबूज का रस दमे के रोगियों को नहीं पीना चाहिए।