• गर्मियां शुरू हो गयी हैं। अगर गर्मियों में थोड़ी सी केयर की जाए तो आपके हुस्न में चार चाँद लग सकते हैं। तो इन गर्मियों में कीजिये ये प्रयोग और पाइए सोने सा दमकता चेहरा। 
  • इस से सिर्फ आपका सौंदर्य ही नहीं निखरेगा बल्कि आपके कई रोग भी दूर हो जायेंगे। कील मुहांसे झाइयां दाग धब्बे आँखों के काले घेरे सब के लिए एक विशेष प्रयोग।
  • तो क्या हैं ये प्रयोग – कोई नुस्खा नहीं, सिर्फ एक जूस। जी हाँ सिर्फ जूस।
  • आइये जाने इस जूस के बारे में। के कब बनाये और क्या हैं इसको पीने का सही तरीका और सही समय। 

सौंदर्यवर्धक जूस –

  1. रस का सेवन दिन में तीन चार बजे करना उत्तम हैं। इसके आगे पीछे कम से कम एक घंटे कुछ खाए पिए नहीं। कम से कम पंद्रह बीस दिन रसपान करे। दो मास तक कर सके तो फिर क्या कहना।
  2. गाजर तीन भाग, टमाटर दो भाग, चुकंदर एक भाग का रस निकालकर आधा गिलास नित्य लगातार कम से कम पंद्रह बीस दिन पिया जाए तो चेहरे की झुर्रियों, छाया, दाग, मुहांसे दूर होकर चेहरा सुन्दर और टमाटर की तरह लाल हो जाता हैं अथवा इसके स्थान पर केवल गाजर का रस या संतरे का रस भी लिया जा सकता हैं।
  3.  गाजर का रस इस प्रकार नित्य एक सप्ताह पीने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं। अम्लरोग भी ठीक होता हैं।