• इंसान की चाल-ढाल, शरीर की बनावट, विभिन्न प्रकार की आदतें, कुल मिलाकर उसका हर अंदाज उसके व्‍यक्‍तित्‍व के बारें में बयां करती है। कई बार इंसान इन बातों पर यकीन नही करता है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वाकई सत्य है पहले के समय में लोग किसी भी इंसान के हाथ, और चेहरें को पढकर उसके बारें में बता दिया करते थेl
  •  हालांकि ये बाते अब पुरानी हो चुकी है फिर भी इन बातो का अभी भी महत्व है। जैसे इंसान के हाथ, नाक, होंठ, आदि से उसके व्यक्तित्व और पर्सेनेलिटी के बारें में पता चलता है उसी प्रकार आपके सोने के स्टाइल से भी आपके व्यक्तित्व और पर्सेनेलिटी का पता चलता है। जी हां, आज हमको बता रहे हैं कि कैसे आपके सोने की पोजीशन आपकी पर्सेनेलिटी को बयां करती है ?

क्या है सोने का रहस:

  1. एक करवट से सोने वाले : हर इंसान का सोने का अंदाज अलग होता है, हर कोई अपनी स्टाइल में सोना पसंद करती है। वैसे कई लोगो की आदतें होती है कि वे एक ही दिशा में करवट लेकर सोना पसंद करते है, और अपनी दोनों बाहें सामने की ओर फैला कर रखते हैं। इस स्टाइल से सोने वालें इंसान काफी शौकीन स्वभाव के और खुले दिमाग के होते है, लेकिन अगर किसी पर भर भी शक हो जाएं तो वह शक आसानी से नही जाता है। ये लोग कुछ ज्यादा ही खुलें विचारों के होते है।
  2. पेट के बल सोने वाले : जो लोग पेट के बल सोना पसंद करते है और सोते समय अपने हाथ सर पर या अपने कानों के उपर रख कर सोते है वे काफी सवेंदनशील और नर्म स्वभाव के होते है उन्हे द अपनी बाते दुसरों के सामने में कुछ ज्यादा ही सख्त होकर करना पडता है। वैसे तो इस तरह के लोगो का स्वभाव नर्म ही रहता है लेकिन अगर किसी बात पर अड़ जाएं तो ये फिर बहुत ज्यादा सख्त और बोल्ड हो जाते है।
  3. चम्‍मच की तरह सोने वालें : ये स्टाइल अक्सर कई कपल्स में देखी जा सकती है। जब भी कोई कपल आपस में चिपककर सोता है या पुचकारने की पोजीशन में सोता है, तो इस स्टाइल में सोने वाले लोग कुछ ज्यादा ही रोमांटिक और लविंग टाइप के होते है और इन्हें अपने पार्टनर पर पुरा भरोसा होता है ये अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा व्यवहार करते है। इसके साथ ही इनका पार्टनर भी इसी तरह का होता है तभी तो दोनो इस तरह से सोते है।
  4. तकिए से लिपट कर सोना : ऐसा अक्सर कई लोगो के साथ होता है। वैसे देखा जाएं तो तकिए से चिपक कर सोने वालें लोग दुसरो की काफी परवाह करते है साथ ही ये काफी प्यारें होते है। ये हमेशा इसी सोच में रहते है कि जिस तरह का व्यवहार उसने किया है उसी तरह का सामने वाला इनसे करें। ये वफादार मित्र होते हैं और दिल से अच्‍छे होते हैं।
  5. पीठ के बल चित्‍त होकर सोना : वैसे देखा जाएं तो पीठ के बल सीधे लेट कर सोना सबसे सही तरीका माना जाता है। इस तरह सोने से शरीर की रीढ़ की हड्डी पर कम जोर पडता है और इससे आपके शरीर को तनाव भी कम रहता है। इस तरह सोने वालें लोग काफी रिजर्व नेचर टाइप के होते हैं। इंट्रोवर्ट होने के कारण वो सिर्फ उन्‍ही से बात करते हैं जिनके साथ कंफर्टटेबल महसूस करते हैं। ये बेहद कान्‍फीडेंट और थोड़े ईगोइस्‍ट होते हैं।