खसखस को अंग्रेजी में पॉपी सीड (Poppy Seeds) कहा जाता है। बहुत ही छोटे आकार का होता है खस-खस। आयुर्वेद के अनुसार खस-खस कई तरह के रोगों को ठीक करता है। खसखस का प्रयोग हलवा और सब्जी की ग्रेवी को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है यह बेहद स्वाद वाला बीज होता है। खसखस पेट की जलन, सूजन और बुखार को खत्म करता है। अधिक प्यास की समस्या को भी ठीक करता है खस खस। 
पौष्टक और स्वाद से भरपूर खसखस का इस्तेमाल सब्जी की ग्रेवी बनाने और सर्दी के दिनों में स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए किया जाता है। यह स्वाद और सेहत से भरपूर है, इसलिए स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार करने के लिए भी इसे दवा के रूप में प्रयोग करते हैं। आइए जानते हैं, खसखस के ऐसे ही बेहतरीन गुणों के बारे में…

खसखस (Poppy Seeds) के 18 बेहतरीन फायदे :

1. अनिंद्रा
रात को सोने से पहले खसखस का पेस्ट तैयार करें और इसे गर्म दूध के साथ सेवन करें।

2. सांस की समस्या
सांस की परेशानी होने पर खसखस का प्रयोग करना बेहद फायदेमंद होता है।

3. गुर्दे में पथरी
गुर्दे की पथरी की समस्या में खस खस बहुत ही कारगर रूप में काम करता है। खस खस में मौजूद विशेश प्रकार के गुण गुर्दे से कैल्श्यिम को कम करते है और पथरी को काट देते हैं। जिससे बार-बार
पथरी बनने की समस्या भी नहीं होती है।

4. कब्ज की समस्या
जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हों वे खस खस का सेवन जरूर करें। क्योंकि खस खस में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत भी
देता है।

5. मानसिक तनाव में खसखस
तनाव एक गंभीर समस्या है। जिसका इलाज खस खस आसानी से कर सकता है। खस खस में मौजूद एन्टीऑक्सीडेंट तनाव से होने वाली समस्याएं जैसे चेहरे का रंग उड़ना और झुर्रियों का पड़ना आदि
की समस्याएं ठीक कर देता है।

6. दर्द ठीक करे में खसखस
खसखस में मौजूद गुण एल्कालाइड्स दर्द को ठीक करने में मदद करता है। दातं का दर्द, नसों में दर्द, मांसपेशियों का दर्द और जोड़ों के दर्द में आराम देता है खसखस। इसलिए आजकल खसखस
ज्यादातर लोगों की पंसद भी है। बाजार में आसानी से मिलता है खसखस का तेल।

7. चेहरे की सुंदरता के लिए
खसखस चेहरे की देखभाल करता है। त्वचा की सेहत के लिए खसखस बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि त्वचा में खुजली या जलन हो तो खसखस का इस्तेमाल करें। यह एक्जिमा को भी ठीक करता है।

8. कैसे करें खसखस का इस्तेमाल
खसखस के बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें और इसे दूध में मिलाकर फैस पैक तैयार करें। अब इसका इस्तेमाल चेहरे पर करें। इस उपाय से चेहरे की रंगत निखरती है और प्राकृतिक ग्लों आता है।

9. एन्टीऑक्सीडेंट होता है खसखस में
आपको अपने खाने में खसखस का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह एन्टीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल होता है जिससे शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

10. खांसी की समस्या
खसखस प्राकृतिक औषधि है। जो हमारी रसायन तंत्रिका को ठीक रखती है जिससे खांसी की बीमारी ठीक होती हैं।

11.पथरी : गुर्दे की पथरी में इलाज के तौर पर भी खसखस को सेवन किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ओक्सलेट्स, शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैल्शियम का अवशोषण कर गुर्दे में पथरी बनने से रोकता है।

12. नींद आने में : अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले खसखस का गर्म दूध पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। यह आपको नींद लेने के लिए प्रेरित करेगा।

13. शरीर को ऊर्जा : खसखस फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है, जिसका प्रयोग करने से कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके अलावा यह बेहतर पाचन में भी मदद करता है और शरीर को उर्जा देने के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। 

14. पोषण : ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होने के साथ ही खसखस में फाइटोकेमिकल्स, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज भी पाया जाता है, जो पोषण के लिहाज से बहुत फायदेमंद है।  

15. एक्ज़िमा :  खसखस त्वचा को नमी प्रदान करने में भी सहायक होता है। यह त्‍वचा की जलन व खुजली को कम करने के साथ ही एक्जिमा जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

16. झुर्रियाँ कम करके जवाँ बनाये : खसखस मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको जवां बनाए रखने में मदद करते है। 

17. सांस या दमा रोग : खसखस के दाने 300 ग्राम और खस के डोडे 500 ग्राम दोनों को चीनी मिट्टी के बर्तन में 1 किलो पानी में रात को भिगों दें। सुबह इसे छानकर सिल या मिक्सी में पीस लें और फिर उसी छने हुए पानी के साथ मिलाकर फिर कपड़े से छान लें। अब इसे कड़ाही में डालकर कुछ गाढ़ा होने तक पकाए। जब यह गाढ़ा हो जाए तो इसमें 50 ग्राम मिश्री का चूर्ण मिलाकर आग से उतार लें और किसी कांच के बर्तन में रख लें। इसे लगभग 4-4 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम सेवन करने से दमा रोग ठीक होता है।

18. घमौरियां : 20 ग्राम खसखस को पानी के साथ पीसकर त्वचा पर लगाने से और 2 चम्मच खसखस का शर्बत 1 कप पानी में मिलाकर दिन में 2-3 बार पीने से घमौरियां नष्ट होती है।