पेट को साफ रखने में पोस्टिक और व्‍यायाम भी काफी फायदेमंद रहते हैं। पेट की समस्या को ठीक करने के लिये अपने दैनिक कार्य कलाप भी ठीक रखें।

पेट साफ़ करने के घरेलू उपाय 

सुबह उठते ही अगर आपको टायलेट जाने की आवश्यकता न महसूस हो तो, आपको अपनी डाइट और रहन सहन में काफी कुछ बदलने की जरुरत है। आइये जाने क्‍या हैं वे तरीके जिससे आपका पेट सुबह ठीक से साफ रह सकता है।

पेट साफ़ कैसे करे

  1. नींद : क्या आप को इस बात का कभी एहसास हुआ है कि जिन दिनों आपकी नींद अच्छे से पूरी नहीं होती, उस दौरान आपका पेट भी अच्छे से साफ नहीं होता? इसलिए आपको नियमित रूप से नींद पूरी करनी चाहिये।
  2. मिर्च : बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचना चाहिये। इसकी जगह पर आपको साबुत मिर्च का सेवन कर सकते है।
  3. पानी : रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं।
  4. रेगुलर वर्कआउट : रेगुलर एक्‍सरसाइज़ करने से पाचन क्रिया हमेशा दुरुस्त बनी रहेगी। इसलिए शारीरिक रूप से काम करते रहना चाहिए।
  5. एलोवेरा : आप जैसे ही सुबह उठें, वैसे ही एक गिलास पानी में थोड़ा सा एलोवेरा का जैल मिलाकर लें। इसे पीने से आपका पेट बिल्‍कुल ठीक रहेगा। और पाखाना भी खुल कर आएगी।
  6. मुनक्का : मुनक्के में काफी सारा फाइबर और एंटीऑक्‍सीडेंट होता है। इसे जरुर खाएं जिससे पेट साफ रहे।
  7. दही : दही आपके पेट को अच्‍छा बनाए रखने में मदद कर सकता है। दही को रात में खाएं जिससे सुबह पेट अच्‍छे से साफ हो जाए। 
  8. कॉफी कम पियें : कैफीन के अधिक सेवन से पेट की समस्‍या पैदा होती है, जिससे पेट सुबह अच्‍छे से साफ नहीं होता।
  9. तनाव से रहें दूर : बहुत ज्‍यादा तनाव लेने से भी पेट की समस्या पैदा होती है। अगर पेट साफ ना हो तो तनाव से दूरी बना लें।
  10. सेब : आपको सेब नियमित रूप से खाना चाहिये क्युकी इसमें एक प्रकार का तत्व पाया जाता है जो कि आपके पेट को सुबह अच्छे से साफ कर देगा।

दोस्तों तो ये थे कुछ पेट साफ़ करने के सरल आसान नुस्खे इन्हें जरूर अपनाये और अपने शरीर को स्वास्थ्य रखे।