Image result for body pain

कई बार जोश में हम ज्यादा व्यायाम या फिर दौड़ या खेल कूद करने लगते हैं। ये लोगों के लिए ठीक जो नियमित रूप से व्यायाम करते हैं लेकिन उन लोगों के लिए एक समस्या जो कभी-कभी किसी के कहने पर उत्तेजना में ज्यादा कुछ कर जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि उनको मांसपेशियों में खिचाव या दर्द होने लगता है। इसे हम मांसपेशियों में तनाव भी कहते हैं। मांसपेशियों में खिचाव एक आम समस्या है। देखा गया है कि किसी को मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है। लोग इस दर्द से छुटकारा पाने के एलोपेथिक दवाइयों का सहारा लेते हैं। इससे उन्हें कुछ समय के लिए तो छुटकारा मिल जाता है पर पूर्ण रूप से छुटकारा पाने में वे असमर्थ ही रहते हैं। मांसपेशियां में खिचाव या दर्द ज्यादातर पिंडली, पीठ, जांघ, हाथ या स्मूथ मसल्स में होती है।

कुछ ज्ञान की बातें
आपको बता दें कि मानव शरीर में 639 मांसपेशियां पायी जाती हैं और इनमें से 400 पेशियाँ रेखित होती हैं। शरीर में सर्वाधिक पेशियाँ 180 पीठ में पाई जाती हैं। मनुष्य के शरीर का 40 से 50 फीसदी भाग पेशी ऊतक के द्वारा निर्मित होता है।

मांसपेशियों में दर्द के कारण
ज्यादा व्यायाम करने के अभ्यस्त नहीं हैं फिर भी व्यायाम कर रहे हैं, हैवी वेट लिफ्टिंग, लम्बी दूरी या बहुत तेजी से की जाने वाली रनिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग, शारीरिक रूप ज्यादा काम करना, उछल-कूद करना, गलत तरीके से सोना आदि के कारण होता है। वैसे यह उन लोगों को सबसे ज्यादा होता है जो शारीरिक रूप से किसी काम को ज्यादा करने के लिए अभ्यस्त नहीं है फिर भी करे जा रहे हैं।

मांसपेशियों में दर्द के लक्षण
मांसपेशियों में दर्द के लक्षण में अत्यधिक थकान, नींद संबंधी व्याधियां, बिगड़ा हुआ मूड, भूख का कम होना, गति की कम रेंज और हृदय गति का बढऩा शामिल हैं।

मांसपेशियों में दर्द को दूर करने के उपाय

शरीर को आराम दें
ऐसी स्थिति में शरीर को आराम देने की जरूरत है। जब तक शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलेगा दर्द और बढ़ता जाएगा। ध्यान दें कि इस दौरान आप कोई भी भारी चीज न उठाएं।

मसाज
देखा गया है कि जब किसी को मांसपेशियों में खिचाव आता है तो पूरे शरीर को मसाज की जरूरत महसूस होती है। उस दौरान आपके मन को यही लगता है कि आपके शरीर का कोई मसाज कर दे। ऐसी स्थिति में मसाज करवाना बहुत ही फायदेमंद रहता है क्योंकि इससे शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और तेजी से आराम मिलता है।

दर्द वाली जगह पर सेकें
मांसपेशियों में दर्द है तो ज्यादातर दर्द वाली जगह पर सेक देते हैं। यह काभी लाभकारी होता और दर्द से राहत भी देता है। आप अपनी सुविधा और दर्द के हिसाब से गर्म या ठंडा सेंक दे सकते हैं।

आईस पैक है लाभकारी
मांसपेशियों में होने वाले दर्द को आराम देने के लिए आप आईस पैक का भी सहारा ले सकते हैं। आईस पैक को सिर्फ 20 मिनट तक चोटिल या दर्द वाली जगह रखने पर काफी लाभ मिलता है।

तेल मालिश
मांसपेशियों में तनाव हो तो तेल की मालिश करनी चाहिए। विभिन्न प्रकार के तेल जैसे पाइन, लैवेंडर, अदरक और पिपरमेंट का तेल मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

कुछ और भी उपाय
मांसपेशियों के दर्द में आप दर्द वाली मांसपेशी को हल्केे-हल्केि स्ट्रे च कराएं, आप चाहे तो हॉट शॉवर भी ले सकते हैं। इससे शरीर के मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। यह सबसे अच्छाश, सस्ताा और आसान तरीका होता है।

विनम्र अपील : प्रिय दोस्तों यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो या आप आयुर्वेद को इन्टरनेट पर पोपुलर बनाना चाहते हो तो इसे नीचे दिए बटनों द्वारा Like और Share जरुर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पोस्ट को पढ़ सकें हो सकता है आपके किसी मित्र या किसी रिश्तेदार को इसकी जरुरत हो और यदि किसी को इस उपचार से मदद मिलती है तो आप को धन्यवाद जरुर देगा।