घर की महिलाएं कई ऐसे काम करती है जो जाने अनजाने में पूरे घर-परिवार को नकुसान पहुंचा जाती है। इसका सीधा असर परिवार के लोगों के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। तो आपको बताते है कि घर की महिलाओं को ऐसे कौनसे काम करने चाहिए और कौनसे काम नही करने चाहिए-

पहला काम

सूरज डूबने के बाद नही दें दूध-दहीं

सूरज डूबने के बाद यदि कोई बाहर का व्यक्ति आप से दूध या दही मांगे तो उस समय आपको ये नही देना चाहिए। ऐसा करने से उस घर की लक्ष्मी चली जाती है। रात को सोने से पहले किचन को साफ करके सोना चाहिए। इससे घर में वैभव और लक्ष्मी दोनों की प्राप्ति होती है।

दुसरा काम

रात को सोने से पहले करें बर्तन साफ-

रात को सोने से पहले महिलाओं को खाने के बर्तन साफ करके सोना चाहिए। गन्दे बर्तन रात भर किचन में छोड़ना , घर में अशान्ति और बिमारी को दावत देता है। यही नही रात भर झूठे बर्तन घर की लक्ष्मी को भी घर में प्रवेश करने से रोकते है। और लक्ष्मी को स्थाई नही होने देते है। इसलिए रात को सोने से पहले सारे गंदे बर्तन साफ करके सोना चाहिए। आज के समय में स्त्रियां घर में नौकरों से काम करवाती है, तो उस परिस्थिति के अनुसार ही घर के बर्तन की सफाई होती है, अगर ये समस्या आपके साथ भी है तो आप कोशिश करे कि बर्तनों को आप खुद ही धोकर रखे और बाद में सोये।

तीसरा काम

  बाल खोलकर नही सोना चाहिए-

रात को सोते समय अक्सर महिलायें स्वंय की सुविधा के लिए बाल खोल कर सोती है। ऐसा करना घर में नेगटिव एनर्जी को आमंत्रित करता है। इसलिए घर की सभी महिलाओं को रात में बाल खोलकर नही सोना चाहिए।

चौथा काम

 रात को पूरे घर में रखे नमक

हफ्ते में एक बार रात को सोने से पहले घर के सभी कमरों में थोड़ा -थोड़ा सेंधा नमक या काला नमक एक अखबार के ऊपर रखकर फर्श पर रखें। सबसे पहले सुबह उठते ही किसी से बिना बात किए इस नमक को इक्ट्टा करके किसी गंदे नाले में फेंक दें। इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी। और यदि घर में किसी ने जादू टोना टोटका करवा रखा है तो वो भी बेअसर हो जाएगा।

   पांचवा काम

   झाडू की सही दिशा-

सभी महिलाओं को सोने से पहले झाडू को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लक्ष्मी का भण्डार होता है।

  छठा काम

 सिरहाने पानी ना रखे-

अगर रात को आप पानी साथ रख कर सोती है तो पानी को हमेशा साथ में यानि की बराबर में रखें। बेड के सिरहाने भूलकर भी पानी ना रखें। वरना आपके घर की लक्ष्मी रूठ सकती है।

तो महिलाओं के लिए जो हमने काम बताये है उनको ये काम कभी ना करना चाहिए। तरक्की अपने आप आपके दरवाजे पर आएगी ।