वर्तमान समय में वातावरण बहुत ही प्रदूषित हो चुका है और शुद्ध और स्वच्छ हवा हमें दिन भर की व्यस्त दिनचर्या और भाग दौड़ में नही मिलती, ऐसे में मॉर्निंग वाक (सुबह की सैर) बहुत ही फायदेमंद है। हम यहां आपको ‘सुबह की सैर’ करने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं। 

1. डायबिटीज : अगर आप मधुमेह (सूगर) के मरीज हैं तो सुबह की सैर आपके मधुमेह को कंट्रोल करने में सहायक होगी। यदि आपको मधुमेह नही भी है तो भी सुबह की सैर से आपको कभी डायबिटीज नही होगा।

2. याददाश्त होगी तेज : जैसे कि हमने बताया कि सुबह की सैर करने से ब्लड फ्लो अच्छा रहता है। ब्लड फ्लो तेज होने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है। और ऑक्सीजन सीधे दिमाग तक पहुंचती है। जिससे दिमाग की कार्य करने की क्षमता बेहतर होती है और याददाश्त बढती है।

3. वजन घटाने में सहायक : जो लोग वजन घटाना चाहते है उन्हें कोई दवा लेने की जरूरत नही है। सुबह की स्वच्छ हवा में 30 मिनट लिए तेज दोड़ने से 200 के लगभग कैलोरी बर्न होती है। तेज दोड़ने से शरीर के किसी हिस्से में फेट जमा नही होता जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।

4. नियंत्रण में रहेगा कोलेस्ट्राल : कई लोग ये विश्वास ही नहीं कर पाते हैं कि वॉक करने का शरीर पर इतना अधिक प्रभाव पड़ता है। क्योंकि वॉक करने में एक्सरसाइज की तरह पसीना नहीं बहाना पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल सच्चाई ये है कि ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए ये सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है। नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है।

5.पाचन तंत्र होगा मजबूत : सुबह की सैर से आपके पाचन तंत्र को भी फायदा होता है रोजाना सुबह की सैर करने से भूख भी बढने लगती है, पाचन तंत्र मजबूत होता है। भोजन से मिलने वाली उर्जा भी बढने लगती है क्यूंकि शरीर उसका पूरा उपभोग करने में सक्षम होता है।

6. ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहेगा : रोजाना वाक करने से ब्लड का फ्लो अच्छा रहता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहयता मिलती है और कभी ऐसी प्रॉब्लम नही होती।

7. मांसपेशियां होंगी मजबूत : रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ती है। वॉकिंग करने से मसल्स टोन रहती हैं। इसीलिए घंटों एक्सरसाइज में पसीना बहाने से बेहतर है कि नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जाएं।