ज्यादातर लोग घी केवल स्वाद के लिए खाते हैं लेकिन इसके कुछ फायदे भी हैं जिनसे आप अंजान होंगे। घी दिल की बीमारियों से दूर रखता है। घी में सीएलए यानी वो फैटी एसिड होता है जो मधुमेह और दिल की बीमारियों से बचाता है।

  • घी खाना पचाने में मदद करता है। घी में बुटेरिक एसिड होता है जो अांत के सेल्स को पोषित करता है। ये पेट की जलन भी कम करता है।
  • गर्भवती महिलाओं को घी जरूर खाना चाहिए क्योंकि इसमें के2 विटामिन होता है जो चेहरे और दांतों के लिए अच्छा होता है। इससे होने वाला बच्चा स्वस्थ पैदा होगा और आगे चल कर उसके दांत भी मजबूत निकलेंगे।
  • घी वजन घटाने में भी कारगर है। एक शोध के मुताबिक जिन वजनदार लोगों ने छ: महीनों तक घी खाया उनका वजन घटा था। साथ ही जरूरी है कि नियमित तौर पर व्यायाम भी किया जाए।
  • इसके अलावा घी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये कंडीशनर की तरह काम कर सकता है। इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।     www.allayurvedic.org
  • ये बालों से रूसी भी हटाता है। इसके लिए गुनगुने घी में बादाम का तेल डाल कर मालिश करनी चाहिए। 15 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए और गुलाब जल से बाल धो लें ताकि तेल निकल जाए। इससे बाल खूबसूरत बनेंगे और रूसी खत्म होगी।