• बादाम खाना जितना शरीर के लिए फायदेमंद होता है उतना ही बादाम का तेल भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम के तेल में विटामिन ए,बी और ई पोषक तत्व पाएं जाते है। आइये जाने बादाम तेल के 25 चमत्कारिक फ़ायदों के बारे में…
  1. बादाम के तेल का रोजाना प्रयोग करने से हमारा शरीर तंदरूस्त रहता है। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। बादाम के तेल का रोजाना प्रयोग बुद्धि और नसों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। 
  2. बादाम के तेल से सिर पर मालिश करने से बालों की समस्या दूर होती है। बाल झड़ना बंद हो जाते है।
  3. बादाम के तेल से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा में चमक आ जाती है।
  4. बादाम के तेल का प्रयोग आंखों के आसपास हुए काले-घेरों के लिए भी लाभकारी है। बादाम के तेल से आंखों के आसपास मसाज करनी चाहिए। www.allayurvedic.org
  5. बादाम के तेल का प्रयोग रोजाना करने से त्वचा का रंग भी निखर जाता है।
  6. बादाम के तेल का प्रयोग करने से पेट के कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
  7. बादाम के तेल का प्रयोग करने से चेहरे में झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ती।
  8. अगर नाखून ठीक से नहीे बढ़ रहे तो बादाम के तेल से मसाज करनी चाहिए।
  9. अगर शरीर पर कोई घाव हो जाएं तो बादाम के तेल का प्रयोग घाव पर करना चाहिए।
  10. बादाम के तेल का प्रयोग फटे होठों के लिए भी लाभकारी होता है।
  11. बादाम के तेल की मालिश युवतियों अपने स्तनों के बढ़ाव के लिए भी कर सकती है।
  12. बादाम के तेल से सिर पर मालिश करने से बाल लंबे, घने हो जाते है।
  13. बादाम मस्तिष्क और स्नायु प्रणालियों के लिए पोषक तत्व है। www.allayurvedic.org
  14. यह बौद्धिक ऊर्जा बढ़ाने वाला, दीर्घायु बनाने वाला है।
  15. मीठे बादाम तेल के सेवन से माँसपेशियों में दर्द जैसी तकलीफ से तत्काल आराम मिलता है।
  16. बादाम तेल का प्रयोग रंगत में निखार लाता है और बेजान त्वचा को रौनक प्रदान करता है।  त्वचा की खोई नमी लौटाने में भी बादाम तेल सर्वोत्तम माना गया है।
  17. शुद्ध बादाम तेल तनाव को दूर करता है। दृष्टि पैनी करता है और स्नायु के दर्द में भी राहत दिलाता है।
  18. विटामिन डी से भरपूर बादाम तेल बच्चों की हड्डियों के विकास में भी योगदान करता है।
  19. बादाम तेल से रूसी दूर होती है और बालों की साज-सँभाल में भी यह कारगर है। इसमें मौजूद विटामिन तथा खनिज पदार्थ बालों को चमकदार और सेहतमंद बनाते हैं।
  20. बादाम तेल का इस्तेमाल बाहर से किया जाए या फिर इसका सेवन किया जाए, यह हर लिहाज से उपचारी और उपयोगी साबित होता है।
  21. हर रोज रात को 250 मिग्रा गुनगुने दूध में 5-10 मिली बादाम तेल मिलाकर सेवन करना लाभदायक होता है।
  22. त्वचा को नरम, मुलायम बनाने के लिए भी आप इसे लगा सकते हैं।
  23. नहाने से 2-3 घंटे पहले इसे लगाना आदर्श रहता है। बादाम तेल की मालिश न सिर्फ बालों के लिए अच्छी होती है, बल्कि मस्तिष्क के विकास में भी फायदेमंद होती है। हफ्ते में एक बार बादाम तेल की मालिश गुणकारी है। www.allayurvedic.org
  24. यह पेट की तकलीफों को दूर करने के साथ आंत की कैंसर में भी उपचारी है।
  25. बादाम तेल के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यानी यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है।