• नारियल का तेल, न सिर्फ त्वचा और बालों के लिए अच्छा होता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद होता है। नारियल के तेल में कई लाभकारी गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के वजन को कम कर देते हैं।
  • सूजन, जलन या रैशेज को सही करने में ये तेल काफी फायदेमंद होता है। साथ मेटाबोल्जिम को सही बनाएं रखने में भी फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड होता है जो वजन कम करने में सहायक होता है। www.allayurvedic.org
  • चूंकि इस तेल में अच्छा वसा होता है जिससे शरीर में थुलथुलपन नहीं आता है, इसी कारण भोजन में इसका प्रयोग करने से काफी फायदा मिलता है। वजन घटाने को लेकर नारियल तेल के गुणों के बारे में जानिए अन्य बातें :
  1. नारियल तेल : वजन घटाने के लिए गरी के तेल का सेवन फायदेमंद होता है। सुबह नाश्ता करने से पहले एक चम्मच नारियल का तेल लें और दिन में अधिकतम तीन चम्मच नारियल तेल का सेवन करें।
  2. नारियल तेल, नींबू और गर्म पानी : नींबू में विटामिन सी होता है जिसमें एसिड होता है जो शरीर से विषाक्तता को दूर करता है और पाचन में सहायक होता है। अगर गरी के तेल के साथ गुनगुने नींबू पानी को लिया जाएं, तो काफी फायदेमंद होता है। इस पेय को हर सुबह पीने से दोगुना लाभ मिलता है।
  3. नारियल तेल और शहद : शहद और नारियल तेल का कॉम्बीनेशन, वजन को संतुलित बनाएं रखने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। शहद के सेवन से मेटाबोल्जिम प्रक्रिया दुरूस्त हो जाती है जिससे वसा कम होता है। गर्म पानी में गरी के तेल और शहद की बराबर मात्रा थोड़ी-थोड़ी मिला लें और पी लें। सुबह पिएं, तो अधिक लाभ मिलेगा। www.allayurvedic.org
  4. नारियल तेल और ग्रीन टी : ग्रीन टी से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से मेटाबोलिक प्रक्रिया अच्छी हो जाती है। अगर नारियल तेल के साथ इसे लिया जाये, तो यह अधिक फायदा पहुँचाता है।
  5. नारियल तेल, शहद, नींबू का जूस और ग्रीन टी : इन चारों का मिश्रण शरीर में वजन घटाने के लिए जादूई तरीके से काम करता है और इच्छित परिणाम मिलता है।