• हम फिट रहने के लिए क्या नहीं करते हैं। लेकिन हमारी लाइफस्टाइल के कारण हमें पूरी तरीके से फिट नहीं रह पाते है। इन्हीं समस्या में एक समस्या है खर्राटों की। जिसमें हम तो आराम से सोते है लेकिन साथ वाले की नींद हराम कर देते है। साथ ही यह एक गलत आदत भी है।
  • ऐसे लाखों लोग हैं, जिनके लिए खर्राटा मजाक या हंसी की बात नहीं है। खर्राटा एक सामान्य समस्या है जो पुरुष और महिला दोनों में पाई जाती है। इससे हमें कई मौकों पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।
  • खर्राटे कई कारणों से आते हैं। ऐसा नाक या गले में रुकावट की वजह से, गले के फूलने से, मोटापे या गलत ढंग से सोने से होता है। खर्राटा तब आता है जब नर्म तालू हवा के गुजरने के साथ-साथ बजने लगती है। खर्राटा कई मौकों पर आपको पूरी तरह से नाउम्मीद भी कर सकता है। खर्राटे के कारण कई बार पार्टनर से ब्रेकअप तक हो जाता है। कुछ मामलों में आप आपनी लाइफस्टाइल और भोजन में हल्का बदलाव लाकर खर्राटे को रोक सकते हैं।         www.allayurvedic.org

➡ खर्राटे आने का कारण :

  • कई बार सांस वाली नली के पास अतिरिक्त टिश्यू जमा हो जाते हैं या सासंस की नली से जुड़ी मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं, जिससे हवा के प्रवाह में रुकावट आती है। इससे सांस सामान्य रूप से नहीं आता और खर्राटे की समस्या शुरू हो जाती है। बंद मुंह से खर्राटे लेना जीभ की संरचना में समस्या का संकेत है, वहीं खुले मुंह से खर्राटे लेने का संबंध गले के टिश्यू से हो सकता है। 

  • खर्राटे लेते समय जो आवाज आती है, वह तालू के टिश्यू और गले के पिछले भाग में लटके टिश्यू में कंपन के कारण आती है। सर्दी या एलर्जी के कारण आने वाले खर्राटे अस्थायी होते हैं। इसी तरह गर्भावस्था के दौरान भी गले में फैटी टिश्यू जमा होने के कारण कुछ महिलाएं खर्राटे लेती हैं। www.allayurvedic.org
  • अगर आप भी या आपके परिवार में कोई इस समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे है। जिनकी सहायता से आप इस समस्या से आसानी से निजात पा सकते है।
  1. रोज रात को सोने से पहले एक चम्मच शदह का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
  2. रोजाना सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे आपको खर्राटें नहीं आएगे। क्योंकि इसे पीने से सांस की नली खुल जाती है।
  3. सोने से पहले गर्म पानी में बाम डालकर भाप लें। इससे आपको खर्राटे नहीं आएगे।
  4. खर्राटों से बचना चाहते है तो हमेशा बाई करवट की ओर सोएं।
  5. खर्राटे आने की एक सबसे बड़ी बजह होती है, मोटापा। अगर आपका वजन कम होगा तो आपको खर्राटें नहीं आएगे। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल में रखें। www.allayurvedic.org
  6. आमतौर पर योग करने से सैकड़ों फायदें है। इन्हीं में से एक फायदा है। खर्राटों से बचना। इसके लिए आप कपालभाति औप प्राणायाम करें। 

  7. कई बार तो सर्दी- जुकाम के कारण नाक बंद हो जाती है। जिससे आपको खर्राटें आते है। इसलिए सोने से पहले नाक साफ कर लें।
  8. कई लोगों को स्मोकिंग के कारण भी खर्राटें आने लगते है। इसलिए कोशिश करें कि स्मोकिंग छोड़ दें।
  9. अगर खर्राटों से बचना है तो अपने नली की सूजन को कम करने के लिए गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उससे गरारे करें।
  10. खर्राटें आपकी डाइट के कारण भी आ सकते है। इसलिए अपने खानपान में थोड़ा ध्यान दें और प्रोटीनयुक्त भोजन लें।