• वजन कम करने के लिये जरुरी नहीं है कि आप फूड स्टोर जा कर महंगी-महंगी चीज़ें खरीद कर ले आएं। अगर आप चाहें तो उन चीजों की भी लिस्ट बना कर रख सकते हैं, जो मात्र 50 में भी उपलब्ध हैं।
  • वेट कम करने के लिये सही खान-पान का होना बेहद जरुरी है। अगर आप हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहते हैं तो, फाइबर, प्रोटीन और न्यूट्रियन्ट्स युक्त आहार खाएं, जिससे पेट तो भर ही जाए और लगे हाथ वजन भी कम हो जाए।
  • आपकी डेली डाइट में हमारे बताए गए ये 8 सस्ती चीज़ें शामिल होनी चाहिये, जिससे आपकी पॉकिट पर कोई असर ना आए।

➡ आइये जानते हैं कौन सी हैं वे सस्ती चीज़े :

  1. छाछ या मठ्ठा : अच्छी सेहत और मोटापा कम करने के लिये मठ्ठा पियें। यह शरीर को सभी जरुरी पोषण देता है तथा कैलोरी में कम होने की वजह से मोटापा भी कंट्रोल में रखता है।
  2. ओट्स : ओट्स में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो सिरोटोनिन नामक हार्मोन को ट्रिगर करते हैं, जिससे फैट बर्निंग का प्रोसेस शुरु होता है। इसे अपने ब्रेकफास्ट में खाएं।
  3. दही : दही, दूध से भी जल्दी हजम हो जाती है। इसमें कैल्शियम और विटामिन बी होता है जो कि शरीर की इम्मयूनिटी बढाता है और भूंख को भी शांत करता है।
  4. अनार : अनार में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड होते हैं। इससे शक्कर खाने की इच्छा कम होती है। www.allayurvedic.org
  5. दालें : दाल में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिक प्रोसेस बढाता है और फैट भी आसानी से बर्न करता है।
  6. ग्रीन टी : दिन में 2-3 बार ग्रीन टी पीने से जल्दी वजन घटता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कैलोरी बर्न करने में असरदार होते हैं।
  7. तरबूज : तरबूज में 92 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इसमें विटामिन ए और सी होता है इसलिये ये वेट लॉस के लिये एक सूपरफूड है। इसमें मौजूद लाइोपीन नामक तत्व तेजी से वजन घटाता है।
  8. अलसी के बीज : 1 चम्मच भुना हुआ अलसी का बीज खाने से वेट जल्दी ही कंट्रोल होता है। इसमें ओमेगा 3 फैट्स और भारी मात्रा में फाइबर होता है। इससे पेट भी भर जाता है और दिमाग तथा शरीर शांत होता है।