• आयुर्वेद में अनेक तेलों का जिक्र है। उनमे से एक तेल है यूकेलिप्टस का तेल यानि कि नीलगिरी का तेल। नीलगिरी का तेल बहुत खुशबूदार होता है। जो आपको कई तरह के स्वास्थवर्धक फायदे भी देता है। बहुत कम लोगों को मालूम होता है नीलगिरी तेल के फायदों के बारे में।

➡ किन-किन समस्याओं में होता है नीलगिरी तेल का इस्तेमाल :

  • जिन लोगों को अस्थमा की समस्या होती है। उनकी इस समस्या को खत्म करता है ये तेल।
  • थकान और बदन दर्द से राहत देता है।
  • घाव को जल्दी भरता है नीलगिरी का तेल।
  • किसी कीड़े या जीव के काटने पर नीलगिरी तेल का प्रयोग किया जाता है।
  • खांसी और बंद नाक को भी खोलता है नीलगिरी का तेल।
  • खून का संचार ठीक करता है ये तेल।
  • कफ वाली खांसी को भी खत्म करता है नीलगिरी तेल।
  • कई तरह के रोगाणुओं को खत्म करता है नीलगिरी का तेल। www.allayurvedic.org

➡ नीलगिरी तेल के आयुवेर्दिक और हर्बल फायदे :

  1. बालों को बढ़ाता है : इस तेल में बालों को बढ़ाने की क्षमता होती है। जिन लोगों के बाल न बढ़ रहे हों वे नीलगिरी के तेल को गर्म करें और उसे गुनगुना होने पर सिर की मालिश करें। सप्ताह में एक बार इस उपाय को हमेशा करें।
  2. हाथ पैर की गंदगी : हाथ पैर धोने वाले उत्पाद बेहद मंहगे आते हैं ऐसे में आप नीलगिरी के तेल में थोड़ा नमक मिलाएं और इससे हाथ और पैरों की सफाई कर सकते हैं।
  3. बालों की मजबूती के लिए : मजबूत बालों के लिए नीलगिरी के तेल में बराबर मात्रा में बादाम का तेल मिलाकर इसे गर्म कर लें। और जब यह गुनगुना हो जाए तब इसकी सिर पर मालिश करें। इस उपाय से बाल जड़ से मजबूत होते हैं।
  4. शेविंग के बाद : नीलगिरी के तेल में एंटी वायरल गुण होते हैं जो त्वचा के रोगों को ठीक करते हैं। शेविंग के बाद आप नीलगिरी तेल की मालिश अपने चेहरे पर करें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।
  5. जलने या कट जाने पर : त्वचा के जलने या कट जाने पर नीलगिरी का तेल लगाने से आराम मिलता है। साथ ही साथ यह आपको संक्रमण से भी बचाता है। www.allayurvedic.org
  6. बदबू हटाने के लिए : घर के अंदर बदबू हटाने के लिए पानी में कुछ बूंदे नीलगिरी तेल को डालकर पोछा लगाने से बदबू खत्म हो जाती है।
  7. गला साफ करने के लिए : गर्म पानी में नीलगिरी के तेल को मिला लें और इसे पानी से कुल्ला करें। एैसा करने से गला साफ होता है।
  8. त्वचा के लिए : 1. नीलगिरी के तेल और नारियल तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की समस्याएं ठीक होती हैं। 2. मुल्तानी मिट्टी में नीलगिरी के तेल को मिलाकर स्क्रब बनाएं और इससे चेहरे की मसाज करें। इस तरीके से आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा और चिपचिपी त्वचा से भी राहत मिलेगी।
  9. दर्द निवारक है ये तेल : जिन लोगों के शरीर में दर्द और जोड़ों में दर्द रहता हो वे गरम पानी में नीलगिरी तेल की कुछ बूंदों को डालकर नहाने से दर्द से आराम मिलता है।