• शलगम एक तरह का कंदमूल है। पुराने समय से ही शलगम को कंदमूल के रूप ही खाया जाता रहा है। इंसान की सेहत के लिए शलगम बेहद महत्वपूर्ण है। शलगम को आप सब्जी और सलाद दोनों की रूप में इसका सेवन कर सकते हो। यह दो रंगों में होता है सफेद शलगम और अर्ध बैगनी शलगम। वैज्ञानिक दृष्टि से शलगम में विटामिन, कैल्शियम और पोटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। शलगम में विटामिन ए और फोलिक एसिड भी होता है। जो सेहत के लिए बेहद जरूरी तत्व होते हैं। बहुत ही पौष्टिक और स्वास्थवर्धक सब्जी है शलगम। 

➡ आइये जानते हैं और क्या-क्या फायदे देता है शलगम आपको : 

  1. दमा के लिए : जो लोग दमा की समस्या से ग्रसित हैं वे नियमित रूप से शलगम के रस का सेवन करें। इसके अलावा सेब और गाजर के रस का भी सेवन कर सकते हैं।
  2. दांतो की समस्या में : दांतों का पीला होना आजकल एक समस्या बन गई है। यदि आप शलगम का सेवन करते हैं तो यह आपके दांतों का पीलापन दूर कर देता है। इसके अलावा शलगम के सेवन करने से दांतों में कीड़े भी खत्म होते हैं।
  3. हड्डियों के लिए : हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है शलगम। शलगम में मौजूद कैल्श्यिम हड्डियों को ताकत देता है। यह जोड़ों के दर्द और गठिया के रोगों को भी ठीक करता है।
  4. त्वचा की कोमलता के लिए : चेहरे का रूखापन और चिपचिप को दूर करने के लिए शलगम के जूस में गाजर का जूस मिलाकर सेवन करना चाहिए। यह चेहरे को कोमल और मुलायम भी बनाता है।
  5. मोटापा घटाने के लिए : यदि वजन अधिक हो और कम होने का नाम न ले रहा हो तो अपने खाने में शलगम का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। शलगम में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है। साथ ही फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिससे इंसान का शरीर संतुलित होता है और बेवजह की चर्बी कम होने लगती है। 
  6. आंखों की सेहत के लिए शलगम : शलगम आखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आंखों के कई रोगों को दूर करता है। मोतियाबिंद जैसी घातक आंखों की बीमारी को रोकने का काम करते हैं शलगम में मौजूद तत्व। www.allayurvedic.org
  7. कैंसर : कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से हमें बचाता है शलगम। शलगम में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंटस उच्च स्तर के होते हैं जिससे कैंसर का खतरा कम होता है।