• पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर भले ही भगवान को खुश करने के लिए प्रयोग किया जाता हो। लेकिन इसके स्वास्थवर्धक फायदे भी बहुत हैं। जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों। कपूर में मिलने वाले तत्व आपको कई रोगों से दूर रख सकते हैं। सेहत और सौंर्दय को बढ़ाने के लिए कपूर का इस्तेमाल पुराने समय से ही किया जाता रहा है। ऑल आयुर्वेदिक आपको बता रही है कैसे करें कपूर का इस्तेमाल। 

➡ आइये जानते हैं कपूर के 10 चमत्कारिक फायदे :

  1. गठिया रोग में : गठिया के दर्द में बहुत परेशानी होती है। जो लोग गठिया के दर्द से परेशान हैं वे कपूर के तेल से गठिया वाली जगह पर मालिश करें। इससे तुरंत आराम मिलता है।
  2. जल जाने पर : यदि आग से कोई अंग जल गया है तो ऐसे में कपूर बेहद फायदेमंद और आरामदायक दवा के रूप में काम करता है। कपूर का तेल को आग से जले अंग पर लगाने से जलन से राहत मिलती है।
  3. खुजली होने पर : गर्मियों के मौसम में खुजली की समस्या अधिक होती है। यदि खुजली हो रही हो तो अपनी त्वचा कपूर को घिसें। इससे खुजली खत्म हो जाएगी।
  4. पेट के दर्द में कपूर : पेट दर्द होने पर या पेट में बेचैनी हो रही हो तो कपूर बहुत फायदेमंद होता है। आप अजवायनए पोदिना और कपूर को मिलाकर इसका शर्बत बनाएं और इसका सेवन करें। इस उपाय से पेट का र्द ठीक हो जाता है।
  5. टेंशन होने पर कपूर का प्रयोग : यदि बेवजह के तनाव से दिमाग में परेशानी हो रही हो तो अपने सिर में कपूर के तेल की मालिश करें। कपूर के तेल की मालिश से तनाव धीरे.धीरे खत्म होने लगता है। साथ ही सिर का दर्द भी दूर होता है।
  6. जुकाम और फेफड़ों के रोग के उपचार में कपूर : यदि फेफड़ों में समस्या हो रही हो या सर्दी जुकाम लग गया हो तो ऐसे में आप कपूर को सूंघने से राहत मिलती है। www.allayurvedic.org
  7. बालों का झड़ना भी रोकता है कपूर : यदि बाल लगातार झड़ रहें हो तो नरियल के तेल में कपूर के तेल को मिलाकर इसको बालों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपके बाल झड़ना रूक जाएगें।
  8. जोडों के दर्द में कपूर : शरीर की मुख्य समस्या है जोड़ों में दर्द होना। इसलिए आप कपूर के तेल को जोड़ों पर लगाएं। इससे आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।
  9. त्वचा का कोमल बनाता है कपूर : रूखी त्वचा को नरम बनाना और चेहरे पर निखार लाता है कपूर। बेहद काम की चीज है कपूर। इसलिए अपने घर में कपूर होने का पूरा फायदा उठाएं।